Hanuman Chalisa

कैसे बनता है हरे चने का साग, प्रोटीन से भरपूर है सर्दियों में देगा लाभ

राजश्री कासलीवाल
Hara Chana Masala Recipe
 
सर्दियों के दिनों में आनेवाला हरा भरा चना (hare chane) प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है। इससे पेट संबंधी समस्या और पाचन अच्छा होकर यह वजन कम करने में भी मददगार साबित होता है। इतना ही नहीं हरा चना ब्लडशुगर में फायदेमंद और झुर्रियों से निजात दिलाने में भी फायदेमंद है। ठंड के मौसम में आने वाला यह हरा चना या छोड़ ठंड के दिनों में सेहत के लिहाज से भी फायदा देता है। 
 
यहां पढ़ें हरे चने का साग बनाने की एकदम सरल रेसिपी- 
 
सामग्री : 
250 ग्राम ताजे हरे चने, 1 छोटा आलू (बारीक टुकड़ों में कटा हुआ), 1 बड़ा प्याज और 1 बड़ा टमाटर (कटा हुआ), 5-6 लहसुन की कली (छिली हुई), 2-3 ताजी हरी मिर्च, 1 चम्मच जीरा और राई (मिक्स), चुटकीभर हींग, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच पिसा धनिया, 1/2 चम्मच गरम मसाला, नमक स्वादानुसार और तेल, हरा धनिया। 
 
विधि : 
हरे चने को सबसे पहले अच्छी तरह धोकर अलग रख लें। अब टमाटर, प्याज, अरदक, लहसुन और हरी मिर्च को मिक्सी में पिसकर प्यूरी तैयार कर लें। एक कुकर में तेल गरम करके राई-जीरा तड़काएं, हींग डालें और तैयार प्यूरी डाल दें। उसे अच्छी तरह चलाएं, जब तक की छौंक सामग्री पूरी तरह पक न जाएं, उसमें से खुशबू आने लगे तब उसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक, पिसा धनिया डालें और अच्छी तरह मिलाएं। थोड़ा-सा पानी डालकर छौंक को अच्छी तरह पका लें। 
 
जब मसाला तेल छोड़ने लगे तब उसमें हरे चने और आलू डाल दें। अपनी आवश्यकतानुसार पानी डालें और उबाल आने पर कुकर पर ढक्कन लगा दें। 2 सीटी आने पर आंच बंद कर दें और कुकर को ठंडा होने दें। ऊपर से गरम मसाला और हरा धनिया डालें और 2-3 उबाली ले लें। अब गरमा-गरम रोटी या पराठे के साथ टेस्टी हरे चने का साग पेश करें। 

नोट : आप चाहे तो इसे बिना आलू के भी बना सकती है।

Hara Chana Recipe
 


ALSO READ: बथुए का नमकीन पराठा देता है सेहत के फायदे, जानिए बनाने का सही तरीका और बथुए के 10 अनजाने लाभ

ALSO READ: घर पर बनाएं बथुए के चटपटे मसालेदार कोफ्ते, हर किसी को आएंगे पसंद, पढ़ें सरल विधि

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

Nautapa 2026: 25 मई से नौतपा: भीषण गर्मी के दिन, जानें महत्व, पर्यावरण और सेहत पर प्रभाव

बाल कविता: टप्पा टप्पा टुन टुन

Ganga Dussehra Bhog: गंगा दशहरा पर मैया को अर्पित करें ये विशेष भोग

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

अगला लेख