Hanuman Chalisa

Indori Poha recipe : इंदौर का टेस्टी पोहा, जानिए कैसे बनता है यह

Webdunia
poha recipe
 
सामग्री : 2 कप पोहा, 1-2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), 1 चम्मच सौंफ, 1/2 चम्मच राई, 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर, 2 चम्मच तेल, 2-3 चम्मच शकर, नमक स्वादानुसार, हरी धनिया।  
 
अन्य सामग्री : 1/2 कप बारीक कटा प्याज, चटपटी इंदौरी सेव, मसाला बूंदी, जीरावन मसाला, नींबू। 
 
विधि : सबसे पहले पोहे को अच्छी तरह साफ कर एक बर्तन में पानी लेकर धो लें, पोहे पानी में धोते समय हल्के हाथों से चलाएं, ताकि पोहे टूटने न पाएं। 
 
पोहे धोने पर सारा पानी निथार दें और थोड़ी देर पोहे को गलने के लिए रख दें। अब उसमें हल्दी पाउडर, शकर और नमक डालें और अच्छी तरह मिला लें। फिर धीमी आंच पर मोटे तले वाली कड़ाही में तेल गर्म करके राई तड़का लें और कटी हरी मिर्च और सौंफ डालकर चलाएं। अब इसमें पोहे मिला दें और आंच धीमी कर दें। 
 
अब एक बड़े भगोने में पानी उबलने के लिए रख दें और उस उबलते पानी में ऊपर पोहे की कड़ाही रखकर उसे भाप में पकने दें। जब सारी साम्रगी मिलकर पोहे का एकजैसा रंग दिखाई दे और पोहे पूरी तरह से पक जाएं तो हल्के हाथ से चलाएं और गैस बंद कर दें, ऊपर से हरा धनिया बुरका दें और कड़ाही को भाप वाले बर्तन पर ही रहने दें।
 
अब गर्मागर्म पोहे प्लेट में लेकर ऊपर से सेंव, बूंदी, जीरावन, कटे प्याज डालें और नींबू के साथ पेश करें। यह चटपटा पोहा सभी को पसंद आने वाला नाश्ता है, जो सुबह-शाम दोनों समय किया जा सकता है। स्वास्थ्‍य की दृष्‍टि से भी यह हल्का-फुल्का होने के कारण हर आदमी की पसंद बना हुआ है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में यदि लू लग जाए तो करें ये घरेलू उपचार

Vastu tips: किराए के घर में रह रहे हैं? तो जान लें ये 8 वास्तु टिप्स, जो बदल देंगे आपकी किस्मत

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सफर में गर्मी से बचना है? अपनाएं ये 5 आसान देसी उपाय, नहीं होगा हीट स्ट्रोक

Summer health tips: गर्मी में धूप से बचने के 10 प्रभावी उपाय

सभी देखें

नवीनतम

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

स्वस्थ एवं सशक्त भारत की बुनियाद बनेगा 'स्वस्थ भारत पोर्टल'

छत्रपति संभाजी महाराज: मौत सामने थी, फिर भी धर्म और स्वाभिमान से नहीं किया समझौता

बंगाल जीत के बाद भाजपा की अगली राजनीति

अगला लेख