महिलाओं के सम्मान और उत्सव का दिन है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, जानें वुमेन्स डे पर खाने में क्या बनाएं

महिला दिवस पर क्या खास बनाएं? यहां जानें और मनाएं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

WD Feature Desk
शुक्रवार, 7 मार्च 2025 (16:52 IST)
International Womens Day know what to cook : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के सम्मान और उत्सव का दिन है। इस दिन आप कुछ खास व्यंजन बनाकर इस दिन को और भी खास बना सकते हैं। घर की महिलाओं को सम्मान देने तथा उन्हें खुश करने हेतु आप नीचे दिए जा रहे व्यंजनों में से उनका पसंदीदा भोजन बनाकर उन्हें और अधिक खुश कर सकते हैं।ALSO READ: अंतराष्ट्रीय महिला दिवस, जानें इतिहास, महत्व और 2025 की थीम
 
यहां कुछ सुझाव दिए जा रहे हैं। आप भी जानें तो बनाएं ये खास व्यंजन और दें घर की सभी महिलाओं को सम्मान :
 
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के विशेष सुझाव:
• आप महिलाओं के पसंदीदा व्यंजन बना सकते हैं।
• आप भोजन को और भी खास बनाने के लिए उसमें कुछ रंग और सजावट जोड़ सकते हैं।
• आप भोजन को स्वस्थ और पौष्टिक बनाने के लिए ताजी सब्जियों और फलों का उपयोग कर सकते हैं।
 
ब्रेकफास्ट/ नाश्ता:
• पराठे: यदि आपके घर की महिलाओं को पराठे पसंद हैं तो आप उनके लिए विभिन्न प्रकार के पराठे बना सकते हैं, जैसे कि आलू पराठा, मेथी, पनीर या गोभी पराठा।
• उपमा: यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक नाश्ता है। अत: उन्हें सुबह नाश्ते में उपमा भी बनाकर खिला सकते हैं।
• इडली: यह एक दक्षिण भारतीय व्यंजन है जो स्वादिष्ट और हल्का होता है। यह सेहत के लिहाज से बहुत अच्छा विकल्प है।
• डोसा: इडली की तरह ही यह भी एक दक्षिण भारतीय व्यंजन है, जो विभिन्न प्रकार की चटनी के साथ परोसा जाता है। खासकर घर की बुजुर्ग महिलाओं को यह ज्लदी पसंद भी आ जाता है। अत इस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस नाश्ते में इन चीजों को बनाकर आप नका दिल जीत सकते हैं।
 
लंच/ दोपहर का भोजन:
• सब्जी: इस दिन आप उनकी पसंदीदा सब्जी बना सकते हैं, जैसे कि दम आलू, पनीर मसाला, मटर पनीर या आलू गोभी। मटर पनीर यह एक लोकप्रिय व्यंजन है जो मटर, पनीर, टमाटर, और मसालों से बनाया जाता है।
• दाल: आप दाल मखनी, दाल तड़का या चना मसाला भी बना सकते हैं। दाल मखनी: यह एक स्वादिष्ट और क्रीमी दाल है जो उड़द दाल, मक्खन, और मसालों से बनाई जाती है।
• चावल: सादे चावल के अलावा आप चावल का पुलाव, मीठा भात भी बना सकते हैं।
• रोटी: रोटी में आप उनके लिए आप रोटी के अलावा, चपाती, मिस्सी रोटी, गार्लिक नान, लच्छा पराठा, सादा पराठा या नान बना सकते हैं।
 
डिनर/ रात का भोजन:
• बिरयानी: यह एक स्वादिष्ट और मसालेदार व्यंजन है जो सभी को पसंद आएगा।
• मछली: यदि आपके परिवारजन मांसाहारी हैं, तो आप मछली करी या मछली फ्राई बना सकते हैं।
• चिकन: आप चिकन करी या चिकन टिक्का मसाला भी बना सकते हैं। चिकन करी यह एक मसालेदार और स्वादिष्ट व्यंजन है जो चिकन, टमाटर, प्याज, और मसालों से बनाया जाता है।
• पनीर मसाला: यह एक स्वादिष्ट और क्रीमी व्यंजन है जो पनीर, टमाटर, प्याज, और मसालों से बनाया जाता है।
• रोटी: आप रोटी के अलावा, चपाती, गार्लिक नान, लच्छा पराठा बना सकते हैं।
• मिठाई: रात्रि में भोजन के बाद उन्हें मीठा परोसना तो बनता हैं अत: आप पूरनपोली, खीर, गाजर का हलवा, श्रीखंड के अलावा गुलाब जामुन, जलेबी, रसमलाई आदि बनाकर उन्हें मीठा परोस सकते हैं। गुलाब जामुन यह एक लोकप्रिय मिठाई है जो खोया, मैदा, और चीनी से बनाई जाती है।ALSO READ: नारी तू नारायणी... अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 पर नारी शक्ति को दें सम्मान, इन खूबसूरत लाइनों के साथ
 
अन्य खान-पान: 
• अपने घर की महिला यानी दादी, नानी, मां-बहन, कन्या तथा घर के अन्य सदस्यों के लिए आप विभिन्न प्रकार के सलाद बना सकते हैं, जैसे कि खीरा सलाद, टमाटर सलाद, गाजर सलाद, मिक्स सलाद, ऑनियन सलाद आदि।
 
• आप रायता भी बना सकते हैं, जैसे कि बूंदी रायता, खीरा रायता, घिया रायता या प्याज रायता।
 
• आप विभिन्न प्रकार की चटनी भी बना सकते हैं, जैसे कि पुदीना चटनी, टमाटर चटनी या धनिया चटनी आदि।ALSO READ: नारी तू नारायणी... अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 पर नारी शक्ति को दें सम्मान, इन खूबसूरत लाइनों के साथ

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

रोम-रोम में राम बसे, भक्ति में डूबे इन शुभकामना संदेशों को भेज कर मनाएं राम जन्मोत्सव

अपने भीतर के राम को पहचानिए! गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर

इन लोगों के लिए वरदान है कुट्टू का आटा, ग्लूटेन-फ्री होने के साथ और भी हैं कई फायदे

क्या गर्मियों में गुड़ खाने से सेहत को होता है नुकसान, डाइट में शामिल करने से पहले जान लें

गर्मियों में अमृत के समान है गोंद कतीरा का सेवन, जानिए क्या हैं फायदे

सभी देखें

नवीनतम

गर्मी में वैक्सिंग के बाद निकल आते हैं दाने, राहत दिलाएंगे ये नुस्खे

क्या पीरियड्स के दौरान कच्चे आम खाने से होता है नुकसान, जानिए सच्चाई

गैरजरूरी को तोड़ना और जरूरी को बचा लेने का प्रयास बताती है किताब विहान की आहट

वर्ल्ड हेल्थ डे 2025: अपनों को भेजें सेहत से जुड़े ये खास कोट्स, स्लोगन और शुभकामना संदेश

7 अप्रैल वर्ल्ड हेल्थ डे: जानें इतिहास, 2025 की थीम और स्वस्थ रहने की 10 खास बातें

अगला लेख