भारी बारिश के चलते द्रोपदी मुर्मू का गुजरात दौरा स्थगित

Webdunia
बुधवार, 13 जुलाई 2022 (15:04 IST)
अहमदाबाद। गुजरात में इन दिनों भारी बारिश हो रही है। राजग की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का बुधवार को प्रस्तावित गुजरात दौरा राज्य में जारी भारी बारिश के चलते स्थगित हो गया है।
 
भाजपा की गुजरात इकाई के मीडिया समन्वयक जुबिन अशर ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू का बुधवार को प्रस्तावित दौरा राज्य में जारी भारी बारिश के चलते स्थगित हो गया है।
 
उन्होंने बताया कि मुर्मू आदिवासी बहुल जिले नर्मदा का भी दौरा करने वाली थीं, जहां पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश दर्ज की गई है।
 
राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी दलों के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने 8 जुलाई को गुजरात दौरा कर कांग्रेस विधायकों का समर्थन मांगा था।
 
दक्षिण गुजरात और कच्छ-सौराष्ट्र क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में बारिश संबंधी घटनाओं में 14 लोगों की मौत हो गई, तथा 31,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख