राष्ट्रपति चुनाव : BJP ने नड्डा और राजनाथ सिंह को सौंपी जिम्मेदारी, NDA समेत UPA के सहयोगियों से करेंगे चर्चा

Webdunia
रविवार, 12 जून 2022 (18:31 IST)
नई दिल्ली। भाजपा ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथसिंह को राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ विचार-विमर्श करने के लिए अधिकृत किया। वे एनडीए सहित यूपीए के सहयोगियों से चर्चा करेंगे।
 
देश के शीर्ष संवैधानिक पद के चुनाव में आम सहमति बनाने के लिए इसे सत्तारूढ़ दल की ओर से किए जा रहे एक प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि भाजपा ने आगामी राष्ट्रपति चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को विचार-विमर्श के लिए अधिकृत किया है।
ALSO READ: रांची हिंसा : 22 नामजद सैकड़ों अज्ञात के खिलाफ अब तक 25 FIR दर्ज, कई थाना इलाकों में हटाया गया कर्फ्यू
बयान के मुताबिक नड्डा और सिंह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (राजग) के सभी घटक दलों के साथ ही अन्य राजनीतिक दलों एवं निर्दलीय के साथ भी विचार-विमर्श करेंगे। पार्टी ने कहा कि वे जल्द ही विचार-विमर्श की प्रक्रिया शुरू करेंगे।
ALSO READ: 'यह अति है', नूपुर का पुतला टांगने पर पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वैंकटेश प्रसाद का खौला खून
वर्ष 2017 में हुए राष्ट्रपति चुनाव के दौरान विपक्षी दलों ने भाजपा पर अंतिम समय में उनसे संपर्क करने का आरोप लगाया था, क्योंकि उसने पहले ही राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में रामनाथ कोविंद के नाम को अंतिम रूप दे दिया था। विपक्ष ने मीरा कुमार को चुनाव मैदान में उतारा था जो कोविंद से हार गई थीं। राष्ट्रपति चुनाव 18 जुलाई को होगा। मतगणना 21 जुलाई को होगी। (इनपुट भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

UN ने कहा, TRF ने पहलगाम हमले के स्थल की तस्वीर प्रकाशित की, 2 बार ली थी जिम्मेदारी

भीषण भूकंप के बाद रूस और जापान में सुनामी, क्या होगा भारत पर असर?

पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, LOC के पास मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर

Weather Update: दिल्ली में भारी वर्षा, मध्यप्रदेश के कई जिलों में मूसलधार वर्षा से बाढ़, जानें देशभर का मौसम

LIVE: रूस के कुरील द्वीप और जापान के होक्काइडो के तटीय क्षेत्रों में सुनामी

अगला लेख