Hanuman Chalisa

Indore : अवैध रिश्तों को लेकर 2 लोगों की हत्या, आरोपी दंपति गिरफ्तार

Webdunia
सोमवार, 11 दिसंबर 2023 (00:28 IST)
Murder due to illicit relations : इंदौर में निजी वीडियो के बूते अवैध रिश्ते बरकरार रखने पर मजबूर किए जाने से परेशान 32 वर्षीय महिला ने अपने पति के साथ मिलकर एक होटल मालिक और उसकी महिला मित्र की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने इस दोहरे हत्याकांड के सिलसिले में इस दंपति को रविवार को गिरफ्तार किया।
 
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि एरोड्रम थाना क्षेत्र में शनिवार को रवि ठाकुर (42) और उसकी महिला मित्र सरिता ठाकुर (38) की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई थी। शर्मा ने बताया कि दोनों के शव सरिता के घर में निर्वस्त्र हालत में मिले थे।
 
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के आरोप में नितिन पवार (35) और उसकी पत्नी ममता पवार (32) को गिरफ्तार किया गया है। शर्मा ने बताया कि सरिता ने ममता की मुलाकात शहर के एक होटल के मालिक रवि ठाकुर से कराई थी।
 
उन्होंने बताया, मुलाकात के बाद रवि ठाकुर और ममता के बीच नाजायज रिश्ते बन गए थे। इन रिश्तों की जानकारी ममता के पति नितिन पवार को मिली, जिससे पति-पत्नी के बीच आए दिन क्लेश होता रहता था। ठाकुर निजी वीडियो के बूते ममता को नाजायज रिश्ते बरकरार रखने पर मजबूर कर रहा था और इससे तंग आकर पति-पत्नी ने होटल मालिक को रास्ते से हटाने की साजिश रची।
 
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि साजिश के तहत ममता ने रवि ठाकुर को सरिता के घर मिलने बुलाया। उन्होंने आरोपों के हवाले से बताया कि ममता और उसके पति ने पहले सरिता की धारदार हथियारों से हत्या की और जब रवि ठाकुर सरिता के घर पहुंचा, तो उसे भी मौत के घाट के उतार दिया गया।
 
शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोहरे हत्याकांड में इस्तेमाल तलवार और चाकू बरामद किए हैं तथा मामले की जांच अभी चल रही है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

फेसबुक पर महाराणा प्रताप के बारे में अभ्रदता करने पर भड़के हिंदू संगठन, एफआईआर कर गिरफ्तारी की मांग की

ट्विशा शर्मा मौत मामले की होगी CBI जांच !,सीएम से मिले परिजन, मोहन यादव ने दिया पूरी मदद का भरोसा

'निकोटीन पाउच' के जाल में फंस रहे युवा व किशोर, WHO ने जारी किया बड़ा अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

कागज पर बढ़ रही हरियाली, जमीन पर उजड़ रहे जंगल: दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में भारत क्यों बना नंबर-1?

योगी सरकार ने पेंशन राशि 2500 से बढ़ाकर 3000 रुपए प्रतिमाह की

सास के अंतिम संस्कार में गोंडा आया था दीपक, सरयू में हाथ धोते ही मगरमच्छ ने किया शिकार

सीनेट में ट्रंप को बड़ा झटका, हमले की धमकी पर ईरान से भी मिला करारा जवाब

सिर्फ 4 दिन पुरानी 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने इंस्टाग्राम पर BJP को कैसे छोड़ दिया पीछे?

अगला लेख