Dharma Sangrah

इंदौर में कोरोना का कहर जारी, 568 नए पॉजिटिव, 2 नए कंटेनमेंट एरिया घोषित

Webdunia
शनिवार, 28 नवंबर 2020 (01:06 IST)
इंदौर। indore coronavirus update : जिले में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को 568 नए पॉजिटिव मामले सामने आए। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 41090 पहुंच गई है। देर रात जारी मेडिकल बुलैटिन के अनुसार शुक्रवार को 5206 सेंपल की जांच की गई। 38 रिपीट पॉजिटिव मामले भी सामने आए। जिले में 4616 मरीजों का उपचार चल रहा है। कोरोना से मृतक संख्या 752 पर पहुंच गई है। जिले में अब तक 35722 लोग कोरोना से मुक्त हो चुके हैं।
 
दो नए कंटोनमेंट एरिया : कलेक्टर मनीष सिंह ने इंदौर शहरी क्षेत्र में पाए गए नए कोविड-19 के पॉजिटिव मरीजों के मद्देनजर 2 नए कंटेनमेंट एरिया घोषित किए हैं। इन कंटेनमेंट एरिया के लिए अपर कलेक्टर स्तर के अधिकारियों को इंसीडेंट कमांडर बनाया गया है। जिन घरों में पॉजिटिव के केस पाए गए है, उन घरों को एपीसेंटर घोषित किया गया है। साउथ तोकोगंज (इन्द्रप्रस्थ टावर के पीछे) और खातीवाला टेंक (सिंधी कॉलोनी के सामने) को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है।
हाईकोर्ट के 52 कर्मचारी कोरोना से संक्रमित : स्वास्थ्य विभाग द्वारा पिछले 5 दिनों में कराए गए रैपिड एंटीजन टेस्ट में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ के 52 कर्मचारियों के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें से सर्वाधिक 35 कर्मचारी शुक्रवार को महामारी की जद में आए।

कोविड-19 की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित स्क्रीनिंग टीम के प्रभारी अनिल डोंगरे ने बताया कि उच्च न्यायालय परिसर में कराए गए रैपिड एंटीजन टेस्ट में सोमवार को 5, मंगलवार को 3, बुधवार को 9 और शुक्रवार को 35 कर्मचारी संक्रमित पाए गए। डोंगरे ने स्पष्ट किया कि इन संक्रमितों में उच्च न्यायालय के कोई भी न्यायाधीश शामिल नहीं हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'ग्लोबल वर्ल्ड ऑर्डर' को बदलने का ब्लूप्रिंट EU से भारत का FTA, कैसे बनेगा गेम-चेंजर, डोनाल्ड ट्रंप को नहीं आएगी नींद

माघ मेले में स्पेशल-17 की टीम कर रही स्वास्थ्य की सुरक्षा, फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स से खाद्य पदार्थों की जांच

शंकराचार्य अविमुक्‍तेश्‍वरानंद ने दिया ऑफर, क्‍या अलंकार अग्‍निहोत्री बनेंगे संत?

किन्नर अखाड़े ने ममता कुलकर्णी को निकाला, शंकराचार्य विवाद को लेकर दिया था बयान

India EU Trade Deal : इम्पोर्टेड लग्जरी कारें होंगी सस्ती, टैरिफ 110% से घटकर 10%, भारत-EU में 18 साल बाद FTA

सभी देखें

नवीनतम

जनगणना 2027 के दूसरे चरण में जातिवार गणना की जाएगी

Arijit Singh : अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से लिया संन्यास, 15 साल के करियर पर लगाया फुल स्टॉप

खेलो एमपी यूथ गेम्स की भव्य शुरुआत, स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, CM मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

LIVE: सिंगर अरिजीत सिंह प्लेबैक सिंगिंग से लिया संन्यास

'ग्लोबल वर्ल्ड ऑर्डर' को बदलने का ब्लूप्रिंट EU से भारत का FTA, कैसे बनेगा गेम-चेंजर, डोनाल्ड ट्रंप को नहीं आएगी नींद

अगला लेख