Hanuman Chalisa

गरबा पंडाल में वीडियो बना रहे थे मुस्लिम युवक, पूछने पर बताए गलत नाम, मचा बवाल

Webdunia
गुरुवार, 29 सितम्बर 2022 (11:53 IST)
चित्र सौजन्य : फाइल फोटो
इंदौर। इंदौर के पंढरीनाथ में एक गरबा पंडाल में बुधवार रात जमकर हंगामा हुआ। युवतियों और महिलाओं के फोटो-वीडियो बनाने के आरोप में पुलिस ने 7 मुस्लिम युवकों को गिरफ्तार किया है। ये युवक वहां फोटो-वीडियो बना रहे थे, उनकी हरकतें देखकर वहां मौजूद बजरंग दल के सदस्यों को उन पर शक हुआ।
 
बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जब इन युवकों पर शक हुआ तो उनके नाम पूछे और आईडी दिखाने को कहा। सभी युवकों ने अपने नाम गलत बताए। आईडी मांगने पर भी नहीं दिखाई। इसके बाद उन युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
 
पंढरीनाथ थाना प्रभारी सतीश पटेल के मुताबिक सभी युवक मोतीतबेला और मल्हारगंज इलाके के रहने वाले हैं। युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में केस दर्ज किया है। सभी को जेल भेज दिया।
 
बजरंग दल के पदाधिकारी राजेश उर्फ राजू राठौर ने बताया कि जब वह कार्यकर्ताओं के साथ पंडाल पहुंचे तो युवकों की हरकतें संदिग्ध दिखीं। उन पर नजर रखी गई। वे मोबाइल से लड़कियों और महिलाओं के फोटो ले रहे थे और वीडियो भी बना रहे थे। शंका होने पर कार्यकर्ताओं ने उनसे पूछताछ की, तो पहले उन्होंने गलत नाम बताए।
 
किसी ने अपना नाम संदीप तो किसी ने बबलू बताया। बाद में सभी के असली नामों की पहचान होने पर उन्हें पुलिस के सुपुर्द किया गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

Apple ला सकता है पहला फोल्डेबल iPhone Ultra, iPhone 18 सीरीज की लॉन्च रणनीति में बड़ा बदलाव

गुजरात की राजनीति में स्थानीय स्वशासन का नया ढांचा, जामनगर, गांधीधाम समेत 6 शहरों को मिले नए मेयर और पदाधिकारी

अगला लेख