चौकीदार और गार्ड की पिटाई कर बाल सुधारगृह से भागे 7 कैदी, पुलिस जुटी तलाश में

Webdunia
सोमवार, 28 मार्च 2022 (17:41 IST)
इंदौर। इंदौर के बाल सुधारगृह से चौकीदार और गार्ड की पिटाई कर 7 बाल कैदी नुकीली हथियार से चैनल गेट के ताले काटकर भाग निकले। सूचना पर स्थानीय पुलिस और विशेष बाल सुधारगृह के अधिकारी मौके पर मौजूद हुए। कमरे में पानी नहीं होने का बहाना करके चकमा देकर हुए फरार होने की घटनाएं पूर्व में भी कई बार हो चुकी हैं। पुलिस अपचारी बाल कैदियों की तलाश में जुटी हुई है।
 
इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक कॉम्प्लेक्स मैं मौजूद विशेष बाल सुधारगृह इकाई शाखा से रविवार रात 7 बाल कैदी चौकीदार और गार्ड की पिटाई कर फरार हो गए। बताया जाता है कि रात में उन्होंने कमरे में पानी नहीं होने का बहाना किया था। इसके बाद उन्होंने चौकीदार को धक्का दिया। उसके पीछे अन्य साथी आए और फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में अधीक्षक की शिकायत पर केस दर्ज किया है। मामले में सभी की तलाश की जा रही है।
रात में एक कैदी ने चौकीदार सचदेव ने कमरे में पानी खत्म होने की बात कही थी। इस दौरान सचदेव ने गेट खोला तभी अंदर से और कैदी बाहर निकले और उन्होंने सचदेव की पिटाई की और उसे बधंक बना लिया। शोर की आवाज सुनकर गार्ड अब्दुल वहां पहुंचा। 7 बाल अपचारियो ने उस पर भी हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। इस मामले में हीरानगर पुलिस थाने पर शिकायत की गई है।
 
बाल सुधारगृह के अधीक्षक राजीव द्विवेदी के अनुसार ये कैदी भिंड, ग्वालियर, उज्जैन और भोपाल इलाके के हैं और सभी पर गंभीर मामले दर्ज हैं। स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दे दी गई है फिलहाल पुलिस इन बच्चों की तलाश में जुटी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

DU की पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 71 हजार से ज्‍यादा स्नातकों को होगा आवंटन

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

महाराष्ट्र में 5 महीने में दुष्‍कर्म के 3506 केस, हत्या के 924 मामले, विपक्षी नेता अंबादास दानवे का दावा

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कारगिल युद्ध से पहले जम्मू कश्मीर के लिए हुई थी गुप्त वार्ता, क्या था चिनाब फॉर्मूला

अगला लेख