Hanuman Chalisa

नाना के घर के बाहर खेल रही थी 7 साल की बच्ची, 15 बार चाकू से गोदा

Webdunia
शनिवार, 24 सितम्बर 2022 (09:55 IST)
इंदौर। एक दिल दहला देने वाले घटनाक्रम में नाना के घर के बाहर खेल रही 7 साल की बच्ची को एक सिरफिरे युवक ने चाकू से गोद कर मार डाला। बच्ची के शरीर पर 15 घाव मिले हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसका मकान तोड़ दिया है। घटना शुक्रवार सुबह 11 बजे की वॉटर पंप के पास की है।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहम्मद इस्माइल की 7 वर्षीय नातिन मायरा उर्फ माहेनूर घर के बाहर खेल रही थी कि अचानक सद्दाम पुत्र रफीक आया और मायरा को उठाकर गणेश चौक स्थित अपने घर ले गया। इस्माइल की मालकिन सलमा बी भी पीछे-पीछे दौड़ी लेकिन आरोपी ने दरवाजा बंद कर लिया था और काफी कोशिश के बाद भी दरवाजा नहीं खोला।
 
आजाद नगर पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़ा तो सद्दाम चाकू लेकर बाहर आया। उसके कपड़े खून से सने थे और मायरा बेसुध पड़ी थी। बच्ची को तत्काल एमवाय अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। सद्दाम पहले भी 5 किशोरियों को पकड़ चुका है। स्थानीय रहवासियों ने उसे फांसी देने की मांग की है। उसके परिजन उसे विक्षिप्त बता रहे हैं लेकिन इसका कोई प्रमाण नहीं मिला है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

सीएम डॉ. मोहन ने उठाया बड़ा कदम, खाड़ी देशों में रह रहे एमपी के निवासियों के लिए नई दिल्ली में 24x7 कंट्रोल रूम स्थापित

ईरान में मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुना, इजराइल ने कहा- नया नेता ढूंढ कर खत्म कर देंगे

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, जमकर मन रहा होली का त्योहार

क्या ईरान युद्ध तेल की कीमतों को ले जाएगा 100 डॉलर के पार

युद्ध काल में निवेशकों ने की भारी बिकवाली, होली पर लाल हुआ शेयर बाजार, लाखों करोड़ स्वाहा

अगला लेख