Hanuman Chalisa

AC को साफ ही नहीं बल्कि स्टरलाइज़ करता है 'एसी डॉक्टर'

Webdunia
बुधवार, 12 फ़रवरी 2020 (13:09 IST)
इंदौर। एयरकंडीशन सिस्टम गर्मी से राहत तो दिलाता है, लेकिन यदि उसका रखरखाव सही तरीके से न हो तो ये बीमारी भी दे सकता है। इसी बीच शहर के 2 युवाओं ने 'एसी डॉक्टर' के नाम से एक स्टार्टअप शुरू किया है। एसी साफ करने की इस प्रक्रिया को वे रजिस्टर भी करवा चुके हैं और अब पेटेंट करवाने की तैयारी में हैं।

एसी क्लिनिंग के परंपरागत तरीकों में सिर्फ फिल्टर से धूल हटाई जाती है, जबकि एसी में बैक्टीरिया भी होते हैं। इन बैक्टीरिया से सर्दी, खांसी, चमड़ी की बीमारी, टीबी और दूसरी वायरल बीमारियां होने का खतरा रहता है, जबकि एसी का रखरखाव दूसरी मशीनों की तरह ही होना चाहिए।

इसी बीच शहर के 2 युवाओं ने एसी को साफ करने की एक इनोवेटिव प्रक्रिया तैयार की, जिसे वे रजिस्टर करवा चुके हैं और अब पेटेंट करवाने की तैयारी में हैं। उन्होंने 'एसी डॉक्टर' के नाम से एक स्टार्टअप शुरू किया है।

स्टार्टअप के संस्‍थापक इरशाद मुबीन और यजुवेंद्र सिंह सिसौदिया ने बताया कि हम एयरकंडीशन की क्लिनिंग में केवल धूल ही साफ नहीं करते बल्कि उसे स्टरलाइज़ करते हैं और उसके बैक्टीरिया को ख़त्म करते हैं जिससे आपको शुद्ध हवा मिल सके। साथ ही इससे बिजली की खपत भी कम होती है।

उन्‍होंने बताया कि इनोवेटिव प्रक्रिया के परिणामों को और भी पुख्ता करने के लिए हमने 15 महीनों तक पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर सर्विसिंग की है। इस दौरान हमने हजारों सर्विसिंग की हैं। इस स्कीम के तहत यूके सरकार एंजल फंडर्स की मदद से इनोवेटिव आयडिया वाले स्टार्टअप्स को यूके में काम करने के लिए इनोवेटर वीज़ा के साथ फंडिंग और दूसरी तरह की सहायता देती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

Top News : कर्नाटक सियासत में फिर बढ़ा सस्पेंस; बेंगलुरु में इबोला की दहशत, RCB शान से फाइनल में

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

अगला लेख