Hanuman Chalisa

मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर पड़ी थी डांट, जहर खाने से लड़के की मौत

Webdunia
मंगलवार, 26 दिसंबर 2023 (21:32 IST)
इंदौर (मध्यप्रदेश)। इंदौर में मोबाइल फोन के ज्यादा इस्तेमाल को लेकर परिजनों द्वारा डांटे जाने पर 14 वर्षीय बच्चे ने कथित रूप से गुस्से में जहर खा लिया और इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
 
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में रहने वाला मोहित मोरे (14) मोबाइल फोन का ज्यादा इस्तेमाल करता था और इस बात को लेकर माता-पिता द्वारा उसे डांटे जाने पर कथित रूप से नाराज होकर उसने पखवाड़े भर पहले जहरीला पदार्थ खा लिया था।
 
उन्होंने बताया कि मोरे को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि नाबालिग लड़के के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है और उसकी मौत के मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
 
अधिकारियों ने बताया कि शहर में मोबाइल फोन की लत के शिकार नाबालिगों की आत्महत्या के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसी तरह के मामले में हीरा नगर थाना क्षेत्र में 10वीं की छात्रा हेमा लोखंडे (16) ने 24 नवंबर को उसकी मां द्वारा मोबाइल फोन के इस्तेमाल से मना किए जाने पर कथित रूप से गुस्से में फांसी लगाकर जान दे दी थी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रणीत मोरे के स्टैंडअप शो में विवादित टिप्पणी पर घिरी MBBS छात्रा, जारी किया वीडियो, लिखित माफी भी मांगी, KEM अस्पताल की जांच, CM फडणवीस की चेतावनी, क्या था पूरा मामला

Electric Scooters : भारत के 10 सबसे शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, दमदार रेंज, स्मार्ट फीचर्स और किफायती कीमत का बेहतरीन कॉम्बिनेशन

ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज, धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप, भाषण में की थी यह टिप्पणी

Best Electric cars : भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारें, घर पर चार्ज करने में कितना खर्च, BaaS और फुल ओनरशिप में क्या अंतर? मानसून में EV कितनी सुरक्षित

जब क्रश ने कहा 'I Love You'... तब शुरू हुआ असली डर! Romance, Horror, Mystery और Jump Scares का खतरनाक कॉम्बो : Obsession Review

सभी देखें

नवीनतम

निपुण भारत मिशन को नई धार देगी योगी सरकार, जुलाई में प्रदेशभर में होंगी 'निपुण संकल्प कार्यशालाएं'

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

उत्‍तर प्रदेश में शिक्षा से संवर रहा भविष्य, योगी सरकार दे रही अनाथ बच्चों के सपनों को नई उड़ान

UCC: लोगों के सुझावों से बनेगी नीति, सीएम डॉ. मोहन बोले- बच्चों से लेकर बूढ़ों से ली जाए राय

सिंधू नदी के जल पर राजनाथ की पाक को कड़ी चेतावनी, बोले- आतंक के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा चुल्‍लूभर पानी

अगला लेख