Hanuman Chalisa

Indore Crime News: शादी समारोह में विवाद के दौरान भाई ने ही कर दी भाई की हत्या

Webdunia
गुरुवार, 11 मई 2023 (11:27 IST)
Indore Crime News: इंदौर। इंदौर में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है, जहां कुछ ही घंटों के भीतर शहर में दूसरी हत्या का मामला सामने आया। यहां एक भाई ने अपने ही भाई पर जानलेवा हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भिजवा दिया है, वहीं आरोपी की तलाश की जा रही है।
 
यह घटना आजाद नगर थाना क्षेत्र के शांति नगर क्षेत्र की है। यहां  रहने वाले मनोज खत्री का अपने ही भाई सुमीत से मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि सुमीत ने घर में रखे नुकीले हथियार से मनोज के सीने पर वार कर उसे घायल कर दिया। परिजन मनोज को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया।
 
एडिशनल डीसीपी अनिल पाटीदार  ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने मर्ग कायम किया है, वहीं आरोपी सुमीत की तलाश शुरू कर दी है। मृतक के घर के पास शादी समारोह चल रहा था। इस दौरान ही यह विवाद हुआ था।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

केरलम में केसी वेणुगोपाल कैसे हुए OUT, वीडी सतीशन होंगे मुख्यमंत्री

16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR, चुनाव आयोग ने किया तीसरे चरण का एलान

LIVE: 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR

गुजरात में बनेगा देश का पहला सेमी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, 20667 करोड़ आएगी लागत, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

अगला लेख