Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इंदौर में दिनदहाड़े डकैती, बेटी के सिर पर तान दी बंदूक और लूट लिए डेढ़ लाख रुपए

हमें फॉलो करें इंदौर में दिनदहाड़े डकैती, बेटी के सिर पर तान दी बंदूक और लूट लिए डेढ़ लाख रुपए
, गुरुवार, 18 नवंबर 2021 (23:08 IST)
इंदौर। शहर के भंवरकुआं इलाके के भोलाराम उस्ताद मार्ग पर एक घर में दिनदहाड़े डकैती की वारदात सामने आई है। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। यहां एक घर में 5 से 6 बदमाश घुस आए। बदमाशों ने हथियारों के बल‍ पर घर में रखे डेढ़ लाख रुपए कैश समेट लिया और फरार हो गए। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

जानकारी के मुताबिक यहां पंडित जगदीश वैष्णव के घर में 5 से 6 बदमाश घुस आए। बदमाशों ने हथियारों के बल‍ पर घर में रखे डेढ़ लाख रुपए कैश समेट लिया और फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। यह पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। बदमाशों ने बंदूक दिखाकर घर में मौजूद पंडित जगदीश की पत्नी, दोनों बेटियों और 2 नौकरानियों को बंधक बना लिया था।
webdunia

परिजनों के मुताबिक, बदमाशों ने सबसे पहले पंडित जगदीश वैष्णव के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि पंडित जी का देहांत हो चुका है। इसके बाद भी वे घर में घुसने लगे, इस पर घर के लोगों ने आपत्ति जताई तो एक बदमाश ने बंदूक निकालकर कहा, पैसा कहां रखा है बताओ।
बाद में बाकी बदमाशों ने भी चाकू निकाल लिए। इसके बाद वे अंदर गए और अलमारी में रखे डेढ़ लाख रुपए ले लिए। बाद में बदमाशों ने सभी के हाथ बांध दिए और फिर बाहर निकलते समय एक लड़की से कहा कि जब हम चले जाएं, तभी दरवाजा खोलना।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Paytm के शेयर की कमजोर शुरुआत, पहले दिन 27 प्रतिशत टूटा