Hanuman Chalisa

इंदौर में डिजिटल अरेस्ट कर महिला से 46 लाख रुपए ठगे, 5 दिन तक की फर्जी पूछताछ

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 8 अक्टूबर 2024 (11:38 IST)
Indore crime news : इंदौर में डिजिटल अरेस्ट के ताजा मामले में ठग गिरोह ने 65 वर्षीय महिला को जाल में फंसाकर 5 दिन तक उससे फर्जी पूछताछ की। महिला के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया और उससे 46 लाख रुपए ठग लिए। ALSO READ: 10 साल में 65 हजार Cyber Fraud, इंदौर में ही Digital Arrest के 27 केस, तैयार होंगे 5 हजार सायबर कमांडो
 
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने बताया कि ठग गिरोह के एक सदस्य ने 65 वर्षीय महिला को पिछले माह फोन किया और खुद को सीबीआई का अधिकारी बताया। ठग गिरोह के सदस्य ने वीडियो कॉल के जरिये महिला को डिजिटल अरेस्ट कर लिया और पांच दिन तक उससे फर्जी पूछताछ की।
 
ठग गिरोह के सदस्य ने महिला को झांसा दिया कि नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त, आतंकी गतिविधियों और धन शोधन के लिए एक व्यक्ति ने उसके बैंक खाते का दुरुपयोग किया है और इस शख्स से मिलीभगत के चलते महिला के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।
 
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इस पूछताछ के दौरान महिला को धमकी दी गई कि अगर उसने अपने बैंक खाते में जमा रकम गिरोह के बताए खातों में नहीं भेजी, तो उसे और उसकी संतानों को जान का खतरा हो सकता है। इस धमकी से घबराई महिला ने कुल 46 लाख रुपए गिरोह के बताए अलग-अलग बैंक खातों में दो किस्तों में भेज दिए।
 
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि ठगी का अहसास होने पर महिला ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल और पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। पुलिस इस शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज करके जांच में जुटी है।
 
क्या है डिजिटल अरेस्ट : डिजिटल अरेस्ट साइबर ठगी का नया तरीका है। ऐसे मामलों में ठग खुद को कानून प्रवर्तन अधिकारी बताकर लोगों को ऑडियो या वीडियो कॉल करके डराते हैं और उन्हें गिरफ्तारी का झांसा देकर उनके ही घर में डिजिटल तौर पर बंधक बना लेते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Exit Poll : टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल में BJP 192 सीटों पर आगे, TMC को बड़ा झटका

Donald Trump बोले- 'तूफान आ रहा है, जो रुकेगा नहीं', पोस्ट से बढ़ी हलचल, आखिर क्या है CENTCOM का Plan

TMC 226 सीटें जीतेगी, पश्चिम बंगाल के EXit polls पर ममता बनर्जी का रिएक्शन

अलीगढ़ : AMU के नदीम तरीन हॉल में कल्चरल इवेंट में अफ्रीकी छात्र की हिंदी स्पीच ने जीता दिल

एक दिन मछली खाकर कोई बंगाल नहीं जीत सकता, उसके लिए ‘आमी बांगाली’ होना पड़ेगा

सभी देखें

नवीनतम

बंगाल में EVM की सुरक्षा को लेकर BJP-TMC कार्यकर्ताओं में टकराव, कोलकाता में स्ट्रांग रूम के बाहर ममता बनर्जी का धरना

विधानसभा में निंदा प्रस्ताव पारित: CM योगी का विपक्ष पर तीखा हमला, महिला सशक्तीकरण सत्र में गरमाई राजनीति

पश्चिम बंगाल में M फैक्टर के दम पर ममता बनर्जी ने किया जीत का दावा, इतनी सीटें जीतने की कहीं बात

सुल्तानपुर में डीजे की तेज आवाज से गई 140 मुर्गियों की गई जान

जबलपुर में बड़ा हादसा, बरगी डैम में क्रूज डूबा, 29 लोग थे सवार, 4 शव बरामद, 15 को बचाया

अगला लेख