Hanuman Chalisa

इंदौर को मिला नया कुलपति, डॉ. रेणु जैन होंगी पहली महिला कुलपति

Webdunia
गुरुवार, 25 जुलाई 2019 (16:46 IST)
इंदौर। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार देवी अहिल्या विश्‍वविद्यालय को नया कुलपति मिल ही गया। राज्यपाल की अनुमति के बाद इंदौर की देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉ. रेणु जैन होंगी। शासन की ओर से जारी आदेश के बाद इंदौर के सैकड़ों स्टूडेंट्स में उत्साह दिख रहा है।

राजभवन और प्रदेश की कांग्रेस सरकार के बीच असमंजस की स्थिति के चलते कुलपति के मामले में फैसला अटका हुआ था आखिरकार उच्च शिक्षामंत्री जीतू पटवारी द्वारा भोपाल में एक बड़ी बैठक ली गई, वहीं राजभवन ने कुलपति पर बनने वाले सस्पेंस को आखिरकार समाप्त कर दिया, जिसके बाद डॉ. रेणु जैन को जिम्मेदारी सौंपी गई।

ये पहली बार हुआ है जब इंदौर की देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी को एक माह तक कोई कुलपति नही मिला हो, वहीं ये भी पहली बार हुआ है कि सरकार के भेजे गए नामों की पैनल को एक से ज्यादा बार राजभवन से लौटा दिया गया हो। इसके अलावा डीएवीवी में पहली बार कोई महिला कुलपति, कुलपति जैसे सम्मानीय पद को सुशोभित करेंगी।

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की नई कुलपति डॉ. रेणु जैन जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर में स्कूल ऑफ मैथमेटिक्स की विभागाध्यक्ष के पद पर थीं और अब उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। हालांकि नए कुलपति के लिए कई बड़ी चुनौतियां हैं, जिसमें सीईटी एग्जाम और पीएचडी प्रवेश परीक्षा शामिल है।

इधर इंदौर के कांग्रेसी नेताओं की राजनीति के लिए एक बड़ा झटका भी नए कुलपति की घोषणा हो गया, क्योंकि वे इंदौर से भोपाल राजभवन तक पैदल यात्रा कर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे थे, लेकिन उनके पैदल मार्च के पूरा होने के पहले ही राजभवन और सरकार में समन्वय स्थापित हो गया और नया कुलपति इंदौर के देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी को मिल गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

‘जनता दर्शन’ में आए हर फरियादी से मिले CM योगी, कहा- समस्याओं का होगा समाधान

मुख्यमंत्री ने राज्य कर विभाग की समीक्षा की, कहा- ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा और सम्मान

योगी सरकार का बड़ा रिकॉर्ड, यूपी में बने 19 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर, ग्रामीण रोजगार को मिला बढ़ावा

KGBV की बेटियों ने रचा इतिहास, खाकी पहन बढ़ाया यूपी का मान, संघर्ष से सफलता तक की प्रेरक कहानी

अगला लेख