Hanuman Chalisa

विमान में बिगड़ी मासूम की तबियत, इंदौर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, नहीं बची जान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 8 जनवरी 2026 (10:46 IST)
Indore news in hindi : जयपुर से बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया की उड़ान में एक साल के बच्चे की तबियत खराब होने के बाद विमान में डॉक्टर ने सीपीआर दिया। विमान की इंदौर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। हालांकि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
 
बताया जा रहा है कि जयपुर से उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही 1 साल के बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ गई। फ्लाइट की इंदौर में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। एयरपोर्ट पर मौजूद डॉक्टरों की टीम ने बच्चे का प्राथमिक इलाज किया और उसे नजदीकी अस्पताल ले गए लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
 
एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट ने मंगलवार की शाम 5.30 बजे जयपुर से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरी थी। विमान को रात 8.10 पर बेंगलुरु पहुंचना था। उड़ान भरने के दौरान कुछ देर बाद ही फ्लाइट में मौजूद 1 साल के बच्चे की तबीयत खराब हो गई। परिजन ने तुरंत एयर होस्टेस को इसकी सूचना दी।
 
इंदौर एयरपोर्ट डायरेक्टर सुनील मग्गीरवार ने बताया कि फ्लाइट में एक साल के बच्चे मोहम्मद अबरार की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे सांस लेने में परेशानी हो रही थी। फ्लाइट के लैंड होते ही उसमें मौजूद एक साल के बच्चे को डॉक्टरों की टीम ने एयरपोर्ट पर ही सीपीआर दिया लेकिन उसकी तबीयत ठीक नहीं हुई। बच्चे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TMC में बगावत को लेकर ममता का कड़ा एक्‍शन, 8 नेताओं को पार्टी से निकाला, बागियों ने किसे बनाया अध्‍यक्ष?

India-US Trade Talks 2026: अमेरिका के साथ बड़ी डील की तैयारी में भारत, शेयर बाजार के निवेशकों के लिए क्या है इसके मायने?

लखनऊ अग्निकांड के पीछे कौन जिम्मेदार? जांच में सामने आ रही चौंकाने वाली लापरवाहियां

तेल निर्यात में राहत के बीच ट्रंप की चेतावनी, क्या मुश्किल में पड़ जाएगी US-Iran डील?

Positive IOD क्या है? कैसे बनता है भारतीय मानसून का 'रक्षक' और El Nino के असर को करता है कमजोर

सभी देखें

नवीनतम

मोबाइल छाप आशिक के लिए करोड़पति मंगेतर का कत्‍ल, कितनी शातिर है 20 साल की सिया गोयल?

एयर इंडिया का विमान पाकिस्तानी एयरस्पेस में घुसा, पाक ने चेतावनी देकर लौटाया, दिल्ली से अमृतसर जा रहा था विमान

Gold-Silver Price Crash: बाजार खुलते ही सोना धड़ाम, 3 दिनों में ₹11,000 सस्ती हुई चांदी! जानें अपने शहर के ताजा रेट्स

कर्णप्रयाग-नगरासू घटनाओं पर CM धामी हुए सख्‍त, बोले- दोषी के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई...

इससे सस्ता नहीं कभी न मिलेगा iPhone 17, आने वाली है धमाकेदार सेल!

अगला लेख