Hanuman Chalisa

क्‍या है इंदौर एयरपोर्ट पर 7 मिनट का खेल, ऐसे हो रही एयरपोर्ट पर अवैध वसूली, पीएम मोदी तक पहुंची शिकायत?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 4 दिसंबर 2025 (13:47 IST)
इंदौर एयरपोर्ट पर अब एक नई धांधली सामने आई है। यहां पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली चल रही है। हालत यह है कि इस अवैध वसूली की शिकायत पीएम नरेंद्र मोदी को की गई है। दरअसल, इंदौर एयरपोर्ट पर पार्किंग शुल्क को लेकर यात्रियों ने पीएमओ से शिकायत की है। आरोप है कि फ्री पिक एंड ड्रॉप के 7 मिनट पूरे होने पर जानबूझकर जाम लगाकर वसूली की जा रही है, जिसके समाधान के लिए अब अलग एग्जिट लेन की मांग उठ रही है।

क्‍या है आरोप : इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पार्किंग व्यवस्था को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। यात्रियों का आरोप है कि यहां जानबूझकर वाहनों की लंबी कतारें लगवाई जाती हैं ताकि फ्री पिक एंड ड्रॉप का 7 मिनट का समय समाप्त हो जाए और उनसे जबरदस्ती पार्किंग शुल्क वसूला जा सके। इस मामले की शिकायत अब प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंच गई है।

सोशल मीडिया पर शिकायत : मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक यात्री तरुण महाजन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि हवाई अड्डे पर अव्यवस्थित ट्रैफिक प्रबंधन के कारण जाम लगता है, लेकिन इसकी जिम्मेदारी यात्रियों पर डालकर उनसे पैसे वसूले जाते हैं। वीडियो में वह पार्किंग कर्मचारी से सवाल करते नजर आए कि जाम की वजह से समय सीमा समाप्त होने पर वे पैसे क्यों दें। उन्होंने कहा कि यदि व्यवस्था नहीं सुधरती तो इस फ्री सुविधा को बंद कर देना चाहिए। कर्मचारी ने उन्हें गाड़ी आगे बढ़ाने की बात कहकर टालने की कोशिश की।

क्‍या कहा एयरपोर्ट प्रबंधन ने : इंदौर एयरपोर्ट प्रशासन ने सोशल मीडिया पर असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। प्रबंधन ने सफाई दी है कि पीक समय में भीड़ ज्यादा होने के कारण कभी-कभी पिकअप एंड ड्रॉप जोन से बाहर निकलने में देरी हो सकती है। उन्होंने मामले की जांच के लिए यात्री से वाहन नंबर, तारीख और समय की जानकारी मांगी है ताकि सीसीटीवी फुटेज देखकर समाधान किया जा सके।

समय बढ़ाने की मांग : बता दें कि यात्रियों ने मांग की है कि या तो जाम की स्थिति को नियंत्रित किया जाए, पिकअप एंड ड्रॉप की 7 मिनट की विंडो को बढ़ाया जाए या फिर पिक एंड ड्रॉप वाहनों के लिए एक अलग से निकास लेन बनाई जाए। इससे यात्रियों से हो रही मनमानी वसूली पर रोक लग सकेगी।
Edited By: Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख