Hanuman Chalisa

Indore Crime News: नशे के आदी पुत्र ने 2 हजार रुपए के लिए कर दी पिता की हत्या

Webdunia
सोमवार, 19 जून 2023 (16:53 IST)
Indore Crime News: मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में 50 साल के किसान की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके नशे के आदी बेटे को सोमवार को गिरफ्तार किया। पुलिस की एक अधिकारी के मुताबिक आरोपी ने अपने पिता को कथित तौर पर पत्थर से सिर कुचलकर इसलिए मार डाला, क्योंकि उसने बेटे को नशा करने के लिए जेब खर्च के 2,000 रुपए देने से इंकार कर दिया था।
 
पुलिस अधीक्षक (देहात) हितिका वासल ने बताया कि देपालपुर क्षेत्र के एक खेत में किसान बाबू चौधरी (50) की 15 जून की रात की गई हत्या के मामले में उनके बेटे सोहन चौधरी (25) को गिरफ्तार किया गया है। वासल ने बताया कि घटनास्थल से मिले सबूतों और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
 
उन्होंने बताया कि कथित तौर पर नशे का आदी आरोपी खेती में अपने पिता का हाथ बंटाता था और उसका दावा है कि उसके पिता उसे जेब खर्च की रकम नहीं देते थे। वासल ने बताया कि सोहन ने 15 जून की रात अपने पिता से जेब खर्च के 2,000 रुपए मांगे, लेकिन उन्होंने यह रकम देने से साफ इंकार कर दिया। इस बात पर विवाद के दौरान आगबबूला सोहन ने खेत में पड़ा पत्थर उठाया और इससे सिर कुचलकर अपने पिता की हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अशोक गहलोत का बड़ा दावा, बोले- कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहता था, साजिश का हुआ शिकार...

होर्मुज स्ट्रेट में फिर बढ़ा तनाव, अमेरिका ने किया ईरानी ड्रोन पर हमला, ईरान ने ट्रंप को दी चेतावनी

INDIA गठबंधन बैठक से पहले बढ़ा तनाव, NDA नेताओं ने कसा तंज, DMK ने किया बहिष्कार

LPG : पड़ोसी देशों से सस्ता है एलपीजी, दाम बढ़ाने पर सरकार ने क्या कहा

महंगाई का झटका! घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपए महंगा, जानिए अब आपके शहर में कितनी होगी कीमत

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप ने बीच में छोड़ा इंटरव्यू, महिला पत्रकार से कहा- बहुत हुआ, थैंक्यू डॉर्लिंग

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, कई बिल्डिंग गिरीं, 3 की मौत, जापान, इंडोनेशिया और मलेशिया में अलर्ट

जयपुर में चार मंजिला नूरानी मस्जिद पर चला बुलडोजर, धारा 163 लागू, जयपुर में 24 घंटों के लिए इंटरनेट बंद

यूपी में कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह का एनकाउंटर, 40 से ज्यादा मुकदमे थे दर्ज

अमित शाह की फटकार के बाद अहमदाबाद में महामारी रोकने के लिए AMC का मास्टर प्लान: जानें पानी की शिकायतों के लिए क्या बदला?

अगला लेख