Hanuman Chalisa

इंदौर में करणी सेना को दिखाई 'पद्मावत', रिलीज टली

Webdunia
गुरुवार, 8 फ़रवरी 2018 (20:48 IST)
इंदौर। राजपूत संगठन करणी सेना को फिल्म 'पद्मावत' का विशेष शो दिखाए जाने के बाद संजय लीला भंसाली के इस विवादास्पद शाहकार की बुधवार को यहां प्रस्तावित रिलीज टल गई। फिल्म देखने के बावजूद करणी सेना अपने इस आरोप पर अड़ी है कि इसमें इतिहास से छेड़छाड़ की गई है।


फिल्म वितरकों के संगठन सेंट्रल सर्किट सिने एसोसिएशन के निदेशक ओपी गोयल ने कहा, इंदौर में आज पद्मावत की रिलीज टाल दी गई है। फिलहाल यह नहीं कहा जा सकता कि इसे स्थानीय स्तर पर कब रिलीज किया जाएगा।

उन्होंने इस सवाल का कोई विशिष्ट जवाब नहीं दिया कि सिनेमाघर संचालकों ने पद्मावत की आज प्रस्तावित रिलीज से कदम पीछे क्यों खींच लिए। गोयल ने कहा, इंदौर में पद्मावत की रिलीज का मामला फिलहाल स्थगित हो गया है।

फिल्म उद्योग के नुमाइंदों ने शहर के एक सिनेमाघर में करणी सेना के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए कल रात एक विशेष शो आयोजित किया। शो के दौरान दर्शकों ने फिल्म के कुछ दृश्यों पर खुश होकर ताली बजाई। बहरहाल पद्मावत देखने के बाद करणी सेना के प्रदेश प्रभारी रघु परमार ने कहा, इस फिल्म में इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई है। फिल्म में चित्तौड़ के राजा रतन सिंह का किरदार (अलाउद्दीन खिलजी के मुकाबले) काफी कमजोर दिखाया गया है, जबकि इन राजपूत शासक का व्यक्तित्व काफी शक्तिशाली था।

उन्होंने कहा, फिल्म में दिखाया गया है कि रानी पद्मावती अपने पति को खिलजी की कैद से छुड़ाने दिल्ली गई थीं, जबकि इतिहास में इस घटना का कोई जिक्र नहीं है। परमार ने कहा, हम भंसाली को चेतावनी देते हैं कि वे इतिहास से छेड़छाड़ कर फिल्में बनाना बंद करें।

पद्मावत देश के अन्य राज्यों में 25 जनवरी को ही परदे पर उतर चुकी है। मध्यप्रदेश सरकार ने सिनेमा उद्योग को भरोसा दिलाया है कि सूबे में इस फिल्म के प्रदर्शन के दौरान पर्याप्त पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। इसके बावजूद राज्य के प्रमुख केंद्रों में इसे अब तक परदे पर नहीं उतारा गया है।

सिनेमा उद्योग के जानकारों का कहना है कि अक्षय कुमार की प्रमुख भूमिका वाली पैडमैन कल नौ फरवरी को परदे पर उतरने जा रही है, इस कारण भी स्थानीय स्तर पर पद्मावत की कारोबारी मुश्किलें बढ़ गई हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

इंदौर में प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग, आसपास का इलाका खाली कराया, 7 दमकल वाहन मौके पर

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

दिग्विजय सिंह बोले मैं घोर सनातनी हूं... उषा ठाकुर के साथ नोकझोंक का वीडियो वायरल, भोजशाला पर क्‍या बोले दिग्‍गी

मानसून पर आया IMD का बड़ा अपडेट: तारीख से 5 दिन पहले केरल में एंट्री!, क्या है देश में गर्मी का हाल?

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में लाउडस्पीकर पर बवाल, पुलिस चौकी में पथराव

अगला लेख