Hanuman Chalisa

Indore news : अवैध कब्जा हटाने गए दल पर गोलीबारी, सिक्योरिटी गार्ड हिरासत में

Webdunia
बुधवार, 14 अगस्त 2024 (20:03 IST)
Indore news  in hindi : इंदौर में एक निजी भूमि से अवैध कब्जा हटाने गए प्रशासन के दल पर गोलीबारी के बाद एक सुरक्षा गार्ड को हिरासत में लिया गया। गोलीबारी में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने बताया कि बाणगंगा थाना क्षेत्र में श्री अरबिंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (सैम्स) से सटी सात एकड़ निजी जमीन पर 10 से 12 लोगों द्वारा किया गया अवैध कब्जा हटाए जाने की कार्रवाई के दौरान प्रशासन के दल पर एक निजी सुरक्षा गार्ड ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोलीबारी की।
 
दंडोतिया ने दावा किया कि सुरक्षा गार्ड ने हवा में गोलियां चलाईं और इसमें कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। हालांकि, घटना के कथित वीडियो में सुरक्षा गार्ड गोलियां चलाता नजर आ रहा है और प्रशासन के दल में शामिल लोग जान बचाने के लिए भागते दिखाई दे रहे हैं।
ALSO READ: Bangladesh Violence : दंगाइयों ने हिंदू परिवार के घर में लगाई आग, National Hindu Grand Alliance ने किया यह दावा
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि गोलीबारी के बाद एक सुरक्षा गार्ड को हिरासत में लिया गया जबकि मौके पर मौजूद दो अन्य सुरक्षा गार्ड फरार हो गए जिनकी तलाश की जा रही है। दंडोतिया ने बताया कि ये सुरक्षा गार्ड घटनास्थल पर किसी सुरेश पटेल के बनाए मकान में रहते थे। उन्होंने बताया कि गोलीबारी की घटना को लेकर उचित कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं।
 
दंडोतिया के मुताबिक, प्रशासन का दल सैम्स से सटी जिस निजी जमीन से अवैध कब्जा हटाने गया था, वह इस संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. विनोद भंडारी की है और मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने जिला प्रशासन को इस जमीन से अवैध कब्जा हटाने का आदेश दिया था।  (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

US Iran Tensions : मिडिल ईस्ट में US ने तैनात किए F-35, F-22 फाइटर जेट्स और warships, ईरान पर हमले की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप

Telangana: दूसरी शादी से नाराज पूर्व पति ने की गर्भवती सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बेरहमी से हत्या

तारिक रहमान के PM बनते ही बांग्लादेश का बड़ा फैसला: भारतीय एयरलाइंस के लिए एयरस्पेस बंद

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी स्ट्राइक : मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, 200 से ज्यादा ठिकाने ध्वस्त

Vivo V70 Series 5G भारत में लॉन्च: Zeiss कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और स्लिम डिजाइन के साथ दो मॉडल पेश

सभी देखें

नवीनतम

अभी डील करो वरना अंजाम बुरा होगा, ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की लास्ट वॉर्निंग

बड़बोले डोनाल्ड ट्रंप का दावा- मैंने 2.5 करोड़ लोगों की जान बचाई, 200% टैरिफ की धमकी से रुका भारत-पाक युद्ध

इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, कई लोगों मारी टक्कर

क्या Russia से भारत ने तेल खरीदना कर दिया बंद, रूसी विदेश मंत्रालय का पहली बार आया बयान

गुजरात में CCE भर्ती में 1180 पदों की वृद्धि, अब कुल 6550 पदों पर होगी भर्ती

अगला लेख