साल का पहला सूर्यग्रहण कल, लेकिन भारत में नहीं दिखाई देगा

Webdunia
शुक्रवार, 29 अप्रैल 2022 (15:51 IST)
इंदौर (मध्यप्रदेश)। सूर्य, पृथ्वी और चन्द्रमा की चाल दुनियाभर के खगोलप्रेमियों को 30 अप्रैल (शनिवार) को आंशिक सूर्यग्रहण का दृश्य दिखाएगी। हालांकि उस वक्त भारत में रात होने के कारण देश में साल का यह पहला ग्रहण नजर नहीं आएगा।

ALSO READ: सूर्य ग्रहण 2022 : कब, कैसे, क्यों और कहां, जानिए 25 खास बातें
 
उज्जैन की प्रतिष्ठित शासकीय जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ. राजेन्द्र प्रकाश गुप्त ने शुक्रवार को यह जानकारी देते बताया कि भारतीय मानक समय के मुताबिक आंशिक सूर्यग्रहण की शुरुआत 30 अप्रैल (शनिवार) और 1 मई (रविवार) की दरमियानी रात 12 बजकर 15 मिनट और 3 सेकंड पर होगी और यह रात 2 बजकर 11 मिनट व 2 सेकंड पर अपने चरम पर पहुंचेगा।
 
उन्होंने बताया कि ग्रहण के चरम पर सूर्य और पृथ्वी के बीच चन्द्रमा कुछ इस तरह आ जाएगा कि पृथ्वीवासियों को सौरमंडल का मुखिया सूर्य 63.9 प्रतिशत ढंका नजर आएगा। गुप्त ने बताया कि आंशिक सूर्यग्रहण भारतीय मानक समय के मुताबिक 1 मई (रविवार) को तड़के 4 बजकर 7 मिनट व 5 सेकंड पर खत्म होगा। उन्होंने बताया कि यह खगोलीय घटना दक्षिणी अमेरिका के दक्षिणी भाग, आंतरिक उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी प्रशांत महासागर और दक्षिणी अटलांटिक महासागर क्षेत्र में देखी जा सकेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

निरहुआ के समर्थन में सभा, CM योगी ने आजमगढ़ से किया वादा

Live : दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, केजरीवाल के घर से CCTV DVR जब्त

Mutual Fund ने दिखाया मजबूत भरोसा, शेयरों में किया 1.3 लाख करोड़ का निवेश

MP में छेड़छाड़ को लेकर दलित दंपति से मारपीट, जूतों की माला पहनाई, 10 लोगों के खिलाफ FIR

AAP नेताओं ने कभी निर्भया के लिए न्याय मांगा था, आज एक आरोपी का समर्थन कर रहे : स्वाति मालीवाल

अगला लेख