Hanuman Chalisa

बच्ची के डायपर से मिले 10 लाख के ड्रग्स, पूर्व एयर होस्टेस गिरफ्तार

Webdunia
सोमवार, 20 दिसंबर 2021 (09:16 IST)
इंदौर। इंदौर की क्राइम ब्रांच ने एक पूर्व एयर होस्टेस को 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार कर लिया है। ये एयर होस्टेस बच्चों के डाइपर के बीच  ड्रग्स छिपाकर लाती थी। बरामद 100 ड्रग्स की कीमत 10 लाख रुपए है। यह एयर होस्टेस 2 साल पहले मलेशिया एयरलाइन्स में जॉब करती थी।

ALSO READ: बदमाश की चप्पल ने खोला लूट का राज, पुलिस ने किया 2 बदमाशों को गिरफ्तार
 
नवनियुक्त कमिश्नर हरीनारायणचारी मिश्र के मुताबिक एमडी ड्रग्स के रैकेट में क्राइम ब्रांच ने मुंबई की मानसी को पकड़ा है। मानसी का पति पुणे में रहता है तथा उसके पास से बहरीन और नेपाल की करेंसी भी मिली है। कुछ दिन पहले जारी हुई हेल्पलाइन पर मानसी के बारे में शिकायत आई थी।
 
पुलिस को अंदेशा है कि मानसी न्यू ईयर पार्टी के लिए ड्रग्स इंदौर लेकर आई थी। मानसी को एयर होस्टेस की जॉब के वक्त उसे ड्रग्स की लत लगी। इसके बाद मुंबई के ड्रग्स सप्लायर के संपर्क में आकर जॉब छोड़ दी और वह खुद भी इस पेशे में उतर गई।
 
नशे के बाजार में इस तरह के 1 ग्राम ड्रग की कीमत इंटरनेशनल मार्केट में 6 से लेकर 15 हजार तक होती है। एमडीएमए को एक्सटेसी नाम से भी जाना जाता है। नशा करने वालों के बीच इसके और भी कोड नेम हैं। इसे लेने के बाद दिमाग में नशा चढ़ता है। मदहोशी आती है। अधिकतर लोग इसे मस्ती के लिए लेते हैं। ज्यादा मात्रा में एक साथ लेने पर यह जान के लिए खतरा तक बन सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रणीत मोरे के स्टैंडअप शो में विवादित टिप्पणी पर घिरी MBBS छात्रा, जारी किया वीडियो, लिखित माफी भी मांगी, KEM अस्पताल की जांच, CM फडणवीस की चेतावनी, क्या था पूरा मामला

Electric Scooters : भारत के 10 सबसे शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, दमदार रेंज, स्मार्ट फीचर्स और किफायती कीमत का बेहतरीन कॉम्बिनेशन

ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज, धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप, भाषण में की थी यह टिप्पणी

Best Electric cars : भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारें, घर पर चार्ज करने में कितना खर्च, BaaS और फुल ओनरशिप में क्या अंतर? मानसून में EV कितनी सुरक्षित

जब क्रश ने कहा 'I Love You'... तब शुरू हुआ असली डर! Romance, Horror, Mystery और Jump Scares का खतरनाक कॉम्बो : Obsession Review

सभी देखें

नवीनतम

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भतीजे की इंदौर में सड़क हादसे में मौत

अपराधियों की संपत्ति कुर्क करने में न बरतें ढिलाई, कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक में CM मोहन यादव के सख्त निर्देश

DRDO ने बढ़ाई भारत की ताकत, एंटी-शिप और मिसाइल डिफेंस सिस्टम का सफल परीक्षण

देश अब नारे नहीं, काम पर वोट देता है, CM धामी ने मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर गिनाईं उपलब्धियां

भारतीय जहाजों पर हमला बर्दाश्त नहीं, ट्रंप ने ईरान पर फोड़ा ठीकरा

अगला लेख