पति बना हैवान, डेढ़ महीने तक किया दोस्तों के साथ पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म

Webdunia
रविवार, 16 जनवरी 2022 (18:20 IST)
इंदौर एक बार फिर शर्मसार हुआ है। लगातार दूसरे दिन सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। यहां छत्तीसगढ़ की युवती को इंदौर के युवक ने मेट्रोमोनियल साइट के जरिए पहले दोस्त बनाया और फिर शादी कर ली। बाद में इंदौर में फार्म हाउस पर डेढ़ महीने तक बंधक बनाकर दोस्तों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं इस बीच हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अलग-अलग तरीकों से प्रताड़ित करता रहा।

खबरों के अनुसार, इंदौर के युवक ने पहले मेट्रोमोनियल साइट के माध्यम से छत्तीसगढ़ की महिला से दोस्‍ती की और बाद में छत्तीसगढ़ के बेमतरा में जाकर शादी कर ली। युवक ने 4 दिन तक महिला को एक होटल में रुकवाया और बाद में फार्म हाउस ले गया।

फार्म हाउस पर वह युवक अपने दोस्‍तों के साथ डेढ़ महीने तक महिला से सामूहिक दुष्‍कर्म करता रहा। इतना ही नहीं दुष्कर्म के दौरान महिला के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया, उसके प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से जलाया और शरीर के कई हिस्सों को दांत से काटा जाता था।

बाद में युवक ने महिला को अपने दोस्‍त के साथ छत्तीसगढ़ वापस भेज दिया। इस बीच महिला को इस बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी भी दी। लेकिन बाद में युवती ने इंदौर आकर पुलिस में शिकायत की।

इसके बाद शिप्रा थाना पुलिस ने आरोपी युवक, दोस्‍तों व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही इंदौर में गंधवानी की रहने वाले 32 वर्षीय एक महिला के साथ भी गैंगरेप का मामला सामने आया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

EC से सवाल, 190 सीटों का वोटिंग पर्सेंट आने में इतना समय क्यों लगा?

KCR पर चुनाव आयोग का एक्शन, 48 घंटे तक प्रचार पर लगाया बैन, कांग्रेस के खिलाफ की थी टिप्पणी

उज्जैन के दंडी आश्रम में आचार्य और सेवादार ने 19 बच्चों से किया यौन कुकर्म, FIR दर्ज

2500 वीडियो क्लिप, 17 साल पुराना ड्राइवर, कर्नाटक के इस कांड को क्‍यों कहा जा रहा भारत का सबसे बड़ा sex scandal?

प्रज्वल रेवन्ना sex scandal को लेकर राहुल ने बोला पीएम मोदी पर तीखा हमला

19 साल बाद संजय निरुपम की घर वापसी, शिंदे की शिवसेना में होंगे शामिल

Lok Sabha Elections 2024 : बनासकांठा में बोले PM मोदी, कांग्रेस लिखकर दे धर्म के आधार पर नहीं देगी आरक्षण

KCR पर चुनाव आयोग का एक्शन, 48 घंटे तक प्रचार पर लगाया बैन, कांग्रेस के खिलाफ की थी टिप्पणी

UP : राजगुरु, बिस्मिल, भगत सिंह, देश के शहीदों से मुख्तार की तुलना, अफजाल अंसारी का वीडियो वायरल

Supreme Court Updates : सुप्रीम कोर्ट के जज जब सुनाने लगे अपना दर्द - संडे-मंडे तो छोड़िए त्योहारों पर भी चैन नहीं

अगला लेख