वाह इंदौर प्रशासन... गजब अंधेरगर्दी, अंधेरा होते ही थाने के सामने से गायब हो गए विजयनगर के हरेभरे पेड़

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 1 सितम्बर 2025 (15:03 IST)
इंदौर में हरेभरे पेड़ों की कटाई का असंवेदनशील काम जारी है। हाल ही में प्रशासन ने हुकुमचंद मिल एरिया का पूरा जंगल काटने का फैसला किया, जिसके खिलाफ इंदौर में जमकर विरेाध हो रहा है। अब विजयनर में कदंब के पेड़ों की कटाई कर डाली और प्रशासन का कहना है कि उन्‍हें इस बारे में पता ही नहीं। बता दें कि इंदौर में मेट्रो परियोजना के लिए हजारों पेड़ पहले ही काटे जा चुके हैं।

इंदौर के विजयनगर क्षेत्र में बड़ी संख्या में पेड़ काटे गए हैं। शनिवार देर रात काटे गए पेड़ों के तने रविवार सुबह नागरिकों को नजर आए। सुबह जेसीबी से पेड़ों के तने और अन्य हिस्से हटाए गए। रात में ये पेड़ लहलहा रहे थे, सुबह लोगों ने देखा तो सिर्फ ठूंठ नजर आ रहे थे। सुबह की सैर पर निकले लोगों ने जब बड़ी संख्या में सड़कों पर कटे हुए पेड़ों को देखा तो उनका सिर चकरा गया।

प्रशासन को भनक तक नहीं : बता दें कि कदंब के पेड़ बेहद खूबसूरत थे। बीती रात इंदौर के सबसे व्यस्ततम विजय नगर चौराहे पर वर्षों पुराने और कदंब के फूलों से सराबोर रहने वाले कई पेड़ों को काट दिया गया। इंदौर नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने नहीं कटवाए। पुलिस थाना के ठीक सामने स्थित इन 30 फीट के लम्बे पेड़ों को कोई आधी रात काटकर ले गया और प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी।

इन सबके बावजूद जिम्मेदारों को कुछ भी समझ में नहीं आ रहा है। विजयनगर क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों का कहना है कि लगातार कट रहे पेड़ों की वजह से इंदौर में भीषण गर्मी बढ़ रही है, सावन के महीने में भी पानी नहीं गिर रहा और बसंत का मौसम तो खत्म ही हो गया है। अगर इसी तरह चलता रहा तो इंदौर में जल्द ही पर्यावरण संतुलन बिगड़ जाएगा।

मेट्रो के लिए हजारों पेड़ काटे गए : बता दें कि इंदौर में चल रहे मेट्रो के काम के कारण हजारों की संख्या में पेड़ों की कटाई हुई है। सुपर कारिडोर से बापट, विजय नगर और बंगाली चौराहे तक हजारों पेड़ों को काटा गया है और लगभग पूरा क्षेत्र ही पेड़ विहीन होता जा रहा है। आज मंगल सिटी मॉल के आसपास के क्षेत्र में यह पेड़ काटे गए। बताया जा रहा है कि मेट्रो स्टेशन की तैयारी को लेकर इन पेड़ों को काटा गया है। मेट्रो का काम विजयनगर तक लगभग पूरा हो गया है और उम्मीद की जा रही है कि अगले 6 महीने के अंदर मेट्रो विजयनगर तक चलना शुरू हो जाएगी। लेकिन इसके लिए पेड़ों की कटाई कितनी सही है, जिन पर हजारों पक्षी रहते थे और गर्मी के दिनों राहत बनकर खडे रहते थे।
Edited By: Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Pakistan के PM शाहबाज शरीफ ने फिर करवाई बेइज्जती, 3 साल बाद पुतिन के सामने एक बार फिर हुए शर्मिंदा

विघ्नहर्ता के नाम पर खुद विघ्‍न डाल रहे जिम्‍मेदार, आभार-सत्‍कार के गेट से रौंदा सड़कों का ट्रैफिक, जिम्‍मेदार नहीं उठा रहे फोन

हाउडी मोदी से टैरिफ वॉर तक : मोदी के सबसे अच्छे दोस्त थे ट्रम्प, आखिर इतने कैसे बिगड़े रिश्ते?

iPhone 17 बिना सिम कार्ड पोर्ट के होंगे लॉन्च, जानिए कितनी सेफ है eSIM

Maruti Victoris हुई पेश, Hyundai Creta और Kia Seltos को देगी टक्कर, कीमत और फीचर्स को लेकर कंपनी ने क्या बताया

सभी देखें

नवीनतम

Jammu Kashmir : झेलम का पानी कई इलाकों में घुसा, लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर जाने के आदेश

GST rates change : सस्ते हुए 175 वस्तुओं के दाम, जानिए किन वस्तुओं पर पड़ी महंगाई की मार

Weather Update : इंदौर में मानसून मेहरबान, रातभर हुई बारिश, स्कूलों में अवकाश घोषित

GST Reforms : 10 पाइंट्स में जानिए क्या होगा आप पर असर?

GST Reforms : 8 साल बाद जीएसटी में बड़ा बदलाव, कितने सस्ते होंगे टीवी, मोबाइल और एसी?

अगला लेख