Hanuman Chalisa

IIT Indore को मिला धमकीभरा ईमेल, केंद्रीय विद्यालय को बम से उड़ाने की दी धमकी

15 अगस्त को विद्यालय परिसर को उड़ाने की धमकी दी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 20 जुलाई 2024 (16:34 IST)
IIT Indore received a threatening email : इंदौर में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) के परिसर में स्थित एक केंद्रीय विद्यालय को ई-मेल (email) पर विद्यालय भवन को बम से 'उड़ा देने' की धमकी मिली है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय को शुक्रवार शाम को ई-मेल मिला और शनिवार सुबह सिमरोल (Simrol) थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

ALSO READ: दिल्ली-गुजरात के बाद राजस्थान को धमकी, जयपुर के 4 स्कूलों को बम से उड़ाने का ईमेल
 
आईएसआई के नाम से धमकी मिली : पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) उमाकांत चौधरी ने कहा कि सिमरोल थाने में प्राप्त शिकायत के मुताबिक पाकिस्तान की इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस (आईएसआई) नाम वाली एक आईडी से यह ई-मेल विद्यालय के आधिकारिक ई-मेल एड्रेस पर भेजा गया है।

ALSO READ: अहमदाबाद में स्कूलों को धमकी केस में बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से जुड़े थे ईमेल के तार
 
15 अगस्त को उड़ाने की धमकी दी : उन्होंने बताया कि प्रेषक (ई-मेल भेजने वाले) ने 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) को विद्यालय परिसर को उड़ा देने की धमकी दी है जिसके बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू की है। सिमरोल थाने के प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि हमें लिखित शिकायत मिली है और हमारा दल इस मामले की जांच कर रहा है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CNG वाहनों पर ईथेनॉल का क्या असर होगा? CNG Blending से फायदा या नुकसान?

एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल बना वाहनों का 'दुश्मन'? इंदौर के मैकेनिकों की चौंकाने वाली रिपोर्ट

ईरान युद्ध से अमेरिका का सुपर पॉवर तमगा डगमगाया

ईरान ने BJP और कांग्रेस अध्यक्ष को खामेनेई के अंतिम संस्कार का भेजा निमंत्रण, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्व

सांसद महुआ मोइत्रा पर फिर बरसाए अंडे, TMC भड़की, भाजपा पर लगाया आरोप

सभी देखें

नवीनतम

Pakistan में 125 साल पुराना गुरुद्वारा ध्वस्त, पंजाब में सिख समुदाय का विरोध प्रदर्शन, भारत ने क्या कहा

WhatsApp के Username फीचर को लेकर क्यों चिंतित है सरकार, भारत में लॉन्च पर फिलहाल रोक, Meta को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

स्वास्थ्य क्षेत्र का हारावल दस्ता बनीं आशा वर्कर, UP में 1.60 लाख से ज्यादा संख्‍या

सांसद महुआ मोइत्रा पर फिर बरसाए अंडे, TMC भड़की, भाजपा पर लगाया आरोप

बिना सात फेरे के कैसा विवाह? गुजरात हाईकोर्ट ने शून्य घोषित की शादी, मैरिज सर्टिफिकेट को किया खारिज

अगला लेख