Hanuman Chalisa

'इक्सुला' ने इंदौर में किया डिलीवरी सेंटर का विस्तार

Webdunia
शनिवार, 27 अक्टूबर 2018 (17:16 IST)
इंदौर। ई-कॉमर्स समाधान के क्षेत्र में मार्केट लीडर इक्सुला ने आज गर्व के साथ इंदौर में अपने क़दमों के विस्तार के रूप में अपने द्वितीय डिलीवरी सेंटर के शुभारम्भ की घोषणा की, जिससे आने वाले 18 महीनों में इंदौर में 500 नई नौकरियों की संभावना बनेगी। पूर्व में किए अपने वादे के अनुसार इक्सुला पिछले दो सालों में इंदौर को 500 जॉब्स की सौगात दे चुका है।


गौरतलब है कि इक्सुला ने 2016 में अपने वर्तमान मुंबई सेंटर का विस्तार करते हुए इंदौर में मात्र 100 सीटर डिलीवरी सेंटर के साथ अपने काम की शुरुआत की थी। इस कम्पनी ने अब अपना विस्तार करते हुए मात्र इंदौर में ही 500 नई नौकरियों की संभावनाएं बढ़ाई हैं। इंदौर स्थित इसका ऑफिस अपने टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट, मर्चेंडाइजिंग ऑपरेशन तथा ई-कॉमर्स मैनेज्ड सेवाओं के साथ ग्लोबल इंटरप्राइज/वैश्विक उपक्रम से जुड़े क्लाइंट्स की जरूरतों को पूरा करने का काम बखूबी कर रहा है।

कम्पनी ई-कॉमर्स के क्षेत्र से जुड़े 50 से अधिक इंटरप्राइज क्लाइंट्स को सेवाएं दे रही है। ये क्लाइंट्स भारत सहित यूएस, यूरोप, सिंगापुर तथा मिडिल ईस्ट और नॉर्थ अफ्रीका (एमईएनए) के बाज़ारों से संबंधित हैं। इंदौर के अलावा सैन फ्रांसिस्को (यूएस), मुंबई, दिल्ली में भी इक्सुला के ऑफिस हैं और शीघ्र ही ये लंदन में भी नया ऑफिस शुरू करने जा रहे हैं।

सीईओ समरजीत सिंह ने कहा, इंदौर एक यूनिक प्रोफ़ाइल वाला शहर है, जिसके अपने स्वाभाविक फायदे हैं, जो हमारे उद्योग की विशेष आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकते हैं। राज्य की व्यावसायिक राजधानी होने तथा प्रतिभा सम्पन्न संसाधनों से परिपूर्ण होने के नाते इंदौर अब इंफोसिस तथा टीसीएस जैसी कंपनियों की पसंद के रूप में बड़े निवेश की ओर देख रहा है। इक्सुला इस एक्सक्लूसिव क्लब का हिस्सा बनकर बेहद प्रसन्न है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी 'कॉकरोच जनता पार्टी', 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम, दीपके की बिगड़ी तबियत, आंदोलन पर क्‍या बोले नितिन नवीन?

ममता बनर्जी के लिए यूसुफ पठान का इस्तीफा मांगने गए थे सौरव गांगुली? दादा की चिट्ठी ने खोला राज

UN में पा‍किस्‍तान को भारत का करारा जवाब, कहा- कश्‍मीर हमारा अभिन्न हिस्सा...

कॉकरोच जनता पार्टी की हुंकार, हम कीड़े-मकोड़े नहीं जिंदा इंसान हैं, और क्या बोले दीपके

क्या कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को अमेरिका ने किया डिपोर्ट? MEA ने दिया बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

LPG : पड़ोसी देशों से सस्ता है एलपीजी, दाम बढ़ाने पर सरकार ने क्या कहा

पद्मश्री मालती जोशी की स्मृति में ‘स्मृति कल्प’ का आयोजन, इंदौर में जुटेंगी साहित्य और सिनेमा जगत की हस्तियां

वैश्विक संकट के बीच PM मोदी की बड़ी बैठक, आर्थिक रफ्तार बढ़ाने और Ease of Living पर हुआ मंथन

पहली ही कैबिनेट बैठक में CM विजय की भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक, जानिए क्या लिया बड़ा फैसला

Monsoon : महाराष्ट्र में मानसून की एंट्री, केरल में भारी बारिश से हालात बिगड़े, जानिए अपने राज्य में कब पहुंचेगा

अगला लेख