Hanuman Chalisa

Indore News : सात फेरे से पहले दूल्हा-दुल्हन में अनबन, दोनों ने खाया जहर... दूल्हे की मौत

Webdunia
बुधवार, 17 मई 2023 (22:57 IST)
इंदौर। Indore News: इंदौर में शादी समारोह के दौरान सात फेरों से पहले दूल्हा-दुल्हन ने कथित अनबन के कारण जहर खा लिया। इसके बाद दूल्हे की मौत हो गई, जबकि दुल्हन अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) रमजान खान ने बताया कि कनाड़िया क्षेत्र के आर्य समाज मंदिर में विवाह समारोह के दौरान मंगलवार को कथित अनबन के चलते 21 वर्षीय दूल्हे ने जहर खा लिया और अपनी 20 साल की दुल्हन को इसकी जानकारी दी।
 
उन्होंने बताया कि दूल्हा बने युवक के जहर खाने की बात सुनते ही दुल्हन बनी युवती ने भी जहर खा लिया। अस्पताल ले जाए जाने पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि जीवन रक्षक तंत्र पर रखी गई युवती की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।
 
एएसआई के मुताबिक युवक के परिजनों का कहना है कि युवती उस पर पिछले कई दिनों से शादी के लिए दबाव बना रही थी और इस युवक ने जब अपने करियर का हवाला देते हुए शादी के लिए दो साल की मोहलत मांगी, तो युवती ने उसके खिलाफ पुलिस को शिकायत कर दी थी। खान ने बताया कि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। भाषा Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

CBSE रिजल्ट विवाद : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, 18.5 लाख बच्चों का भविष्य दांव पर लगाने वाली कंपनी को ठेका क्यों दिया?

कॉकरोच से नहीं, NEET से लेकर CBSE तक के सिस्टम को खोखला कर चुके घुन से डरो

उत्‍तराखंड के CM धामी का खटीमा दौरा, क्षेत्रीय जनता से की मुलाकात, अधिकारियों को दिए निर्देश

आसमान से बरस रही आग! नौतपे के प्रचंड कहर के बीच पीएम मोदी ने दी बड़ी सलाह

आसाराम की मुश्किलें फिर बढ़ीं! हाई कोर्ट ने उम्रकैद की सजा रखी बरकरार, तुरंत सरेंडर करने का दिया आदेश

अगला लेख