Hanuman Chalisa

इंदौर क्राइम ब्रांच ने 4 जालसाजों को किया गिरफ्तार, आईडी हैक कर लोगों से वसूले लाखों रुपए

Webdunia
शुक्रवार, 6 मई 2022 (18:08 IST)
इंदौर। इंदौर क्राइम ब्रांच ने 4 जालसाजों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लोगों से रुपए वसूलते थे। आरोपियों ने कई लोगों से गूगल-पे, फोन-पे, पेटीएम का क्यू आरकोड स्कैन कर लाखों रुपए ऐंठना कबूला है। आरोपी उन लोगों को निशाना बनाते थे जिनके आईडी पासवर्ड मोबाइल नंबर और जन्मतिथि से मिलते-जुलते होते थे यानी आसान पासवर्ड थे।

डीसीपी क्राइम निमिष अग्रवाल के मुताबिक, पुलिस को शिकायत मिली थी कि मोबाइल और खाते की जानकारी निकालकर आरोपी राजकुमार, बलराम उर्फ बल्लू और अजय चंद्रवंशी, परमवीर उर्फ परम पैसों की ठगी कर रहे हैं। शिकायत पर पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह लोगों के फेसबुक, इंस्टाग्राम और जी-मेल अकाउंट हैक कर लेते थे। वह उन अकाउंट को आसानी से हैक कर लेते थे, जिनके आईडी पासवर्ड मोबाइल नंबर और जन्मतिथि से मिलते-जुलते होते थे।

आरोपी उनकी आईडी हैक कर फ्रेंड लिस्ट में जुड़े लोगों को मैसेज कर रुपए की मांग करते थे। आरोपी उन्हें मुसीबत में फंसा होने का बताकर क्यूआर कोड स्कैन करवाकर लाखों रुपए ले लेते थे। प्रारंभिक पूछताछ में ही आरोपियों ने 50 से ज्यादा जी-मेल और 30 इंस्टाग्राम आईडी हैक करना स्वीकारा है।

फिलहाल पुलिस ने पूरे ही मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस को उम्मीद है कि आरोपियों से और भी खुलासे हो सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

दिल्‍ली के साकेत में बड़ा हादसा, 5 मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबने की आशंका

उत्‍तर प्रदेश में 1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

CM योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान, निवेशकों का बढ़ा भरोसा

जम्मू कश्मीर के राजौरी में 10 हजार फुट की ऊंचाई पर आतंकियों से 8वें दिन भी मुठभेड़ जारी

राजस्थान में रेतीला बवंडर, 5 जिलों में छाया अंधेरा, पाकिस्‍तान ने बदल डाला भारत का मौसम

अगला लेख