Hanuman Chalisa

इंसानियत शर्मसार, मुंहबोले चाचा ने किया मासूम का अपहरण, जमीन पर पटककर ली जान

Webdunia
गुरुवार, 24 सितम्बर 2020 (15:16 IST)
इंदौर। शहर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र में रहने वाली 7 साल की मासूम का उसके ही रिश्ते के चाचा ने अपहरण कर लिया। बुधवार देर शाम उसे रिंग रोड स्थित एक खेत में ले गया और जमीन पर पटक दिया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई। पुलिस उसे खोजकर अस्पताल भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने गुरुवार सुबह थाने का घेराव कर दिया और थाने में बंद आरोपी को उन्हें सौंपने या फांसी देने की मांग की।
 
एसपी महेश चंद्र जैन के मुताबिक, बच्ची बुधवार शाम साढ़े 7 बजे से गायब थी। कुछ देर बाद माता-पिता ने बच्ची की खोजबीन शुरू की। आसपास तलाशने पर जब नहीं मिली तो पुलिस में शिकायत की।
 
पुलिस ने घर के आसपास लगे कैमरों के फुटेज देखे तो मोहल्ले का ही एक युवक बच्ची को ले जाते दिखा। जब लोग आरोपी के घर पहुंचे तो वह घर पर आराम से बैठा मिला। आरोपी युवक बच्ची के पिता के मामा का लड़का है।
 
पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो वो इंकार करता रहा। थाने ले जाने के बाद भी उसने कोई जानकारी नहीं दी। इधर, फुटेज के आधार पर ही टीआई इंद्रेश त्रिपाठी ने पुलिसबल और रहवासियों के साथ बच्ची की खोज शुरू की। पिपल्याहाना क्षेत्र के खेतों में बने एक खंडहर में रात साढ़े 9 बजे के करीब बच्ची गंभीर स्थिति में मिली।
 
एसपी के अनुसार, शुरुआती तौर पर अभी यौन शोषण का मामला नहीं है, लेकिन इससे इनकार नहीं किया जा सकता। टीआई इंद्रेश त्रिपाठी के अनुसार, आरोपी पर अपहरण, हत्या, छेड़छाड़ और पाक्सो में केस दर्ज किया गया है। बच्ची की माता-पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं। आरोपी युवक ट्रांसपोर्ट पर हम्माली करता है।
 
सीएसपी दिशेष अग्रवाल के अनुसार, बच्ची को तलाशते हुए टीआई जब खंडहर में पहुंचे तो वह जमीन पर पड़ी थी। वे खुद उसे गोद में उठाकर एप्पल अस्पताल लाए। संभवत: आरोपी ने उसे जमीन पर पटका था, जिससे उसका सिर फट गया। आशंका है कि आरोपी बच्ची का अपहरण के बाद गलत हरकत करना चाहता था। अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
 
फांसी की मांग : बच्ची की मौत की सूचना लगते ही गुरुवार सुबह बड़ी संख्या में समाज के लोग थाने का घेराव करने पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि या तो थाने में बंद आरोपी को हमें सौंप दो या फिर उसे फांसी पर लटका दो। काफी देर हंगामे के बाद पुलिस ने उन्हें समझाइश दी।
 

सम्बंधित जानकारी

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

CM डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दी बड़ी सौगात, सड़क परियोजनाओं और विकास कार्यों की सौगात से मिलेगी नई रफ्तार

पार्टी में टूट के बीच उद्धव ठाकरे ने की इस्तीफे की पेशकश, बोले- मैं पद छोड़ने को तैयार, किसी को भी बना दो शिवसेना अध्यक्ष

योग में सिर्फ आसन नहीं, सम्मान और कृतज्ञता भी जरूरी, श्रीश्री रविशंकर ने बताया साधना का असली मंत्र

उत्‍तर प्रदेश में अब तक 2.99 करोड़ से ज्‍यादा नए ड्राइविंग लाइसेंस जारी

भ्रष्टाचार पर CM धामी का बड़ा प्रहार, हरिद्वार भूमि खरीद मामले में बड़े अफसरों पर गिरी गाज

अगला लेख