Hanuman Chalisa

पति ने ब्यूटी पार्लर जाने से मना किया, पत्नी ने लगाई फांसी

Webdunia
शुक्रवार, 28 अप्रैल 2023 (21:30 IST)
Indore crime news : मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में 34 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसके पति का दावा है कि ब्यूटी पार्लर जाने से रोकने पर हुए विवाद के बाद उसकी पत्नी ने यह कदम उठाया।
 
उप निरीक्षक उमाशंकर यादव ने बताया कि शहर के स्कीम नम्बर 51 क्षेत्र में रीना यादव (34) ने अपने घर में गुरुवार को फांसी लगा ली। उन्होंने कहा कि महिला के पति का कहना है कि उसकी पत्नी ब्यूटी पार्लर जाना चाहती थी और जब उसने उसे वहां जाने से मना किया, तो महिला ने आवेश में आकर फांसी लगा ली।
 
मृत महिला के पति बलराम यादव सिलाई का काम करता है। उसका कहना है कि मेरी पत्नी को दोपहर में ब्यूटी पार्लर जाना था। मैंने उसे मना किया, तो उसने इस बात को लेकर मुझसे जमकर विवाद किया और बाद में खुद को एक कमरे में बंद करके पंखे से फांसी लगा ली।
 
उप निरीक्षक ने बताया कि महिला की मौत की हर पहलू पर जांच की जा रही है और उसके शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

Delhi : दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: हफ्ते में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम, पेट्रोल खर्च में कटौती और ‘नो कार डे’ अभियान शुरू

प्रतीक यादव पंचतत्व में विलीन, ससुर ने दी मुखाग्नि, अखिलेश समेत पूरा परिवार रहा मौजूद

केरलम में केसी वेणुगोपाल कैसे हुए OUT, वीडी सतीशन होंगे मुख्यमंत्री

16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR, चुनाव आयोग ने किया तीसरे चरण का एलान

अगला लेख