Hanuman Chalisa

Indore : सावधान, सरकारी योजना, स्कीम और सब्सिडी के नाम पर खाली हो सकता है आपका खाता, इंदौर पुलिस की Cyber Advisory

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 25 नवंबर 2024 (20:39 IST)
Indore police Cyber Advisory :  पिछले कई दिनों से शहर में साइबर ठगी के कई मामले सामने आए हैं। इसे लेकर इंदौर पुलिस ने एडवायजरी जारी की है। सरकारी योजना, स्कीम और सब्सिडी के नाम से ऑनलाइन ठगी हो रही है। ऑनलाइन ठग शासकीय योजना/स्कीम/ सब्सिडी के नाम से लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं।
ALSO READ: Indore में 15 साल की लड़की के साथ गैंगरेप, वीडियो भी बनाया, आरोपियों में नाबालिग भी
पिछले दिनों इंदौर पुलिस की साइबर हेल्पलाइन में "Pm Kisan yojna, Mahila Bal Vikash Vibhag, Income Tax Department" आदि के नाम से योजना बताकर की ऑनलाइन ठगी की शिकायतें मिली हैं। इसमें लोगों को लिंक या व्हाट्‍सएप के द्वारा Apk. सॉफ्टवेयर फाइल लोगो को डाउनलोड करवा दी जाती है। इंदौर पुलिस ऐसे ऑनलाइन ठगों के खिलाफ कार्रवाई भी कर रही है। 
कैसे-कैसे मामले आए : 
 
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नाम से आया फोन : इंदौर के आवेदक को ठग द्वारा कॉल कर कहा गया कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से बात कर रहे है और डिपार्टमेंट की नई योजना है जिसमें गरीबों की सहायता की जा रही है, और आवेदक का फर्जी हेल्थकार्ड बनाकर फोन–पे पर पैसे भेजने के नाम से पेमेंट रिक्वेस्ट भेजकर, पैसे ठग गैंग 1 लाख 15 हजार रुपए की ठगी की गई। 
 
महिला बाल विकास के नाम से : इंदौर के दूसरे आवेदक के साथ ऑनलाइन ठग गैंग के द्वारा महिला बाल विकास विभाग का होना बताकर मातृत्व योजना के नाम से पैसे ट्रांसफर करने का बोलकर UPI पेमेंट रिक्वेस्ट भेजकर प्रोसेस करवाते हुए 98 हजार रुपए की ठगी हो गई। 
 
व्हाट्‍सएप से पीएम किसान के नाम से झांसा : तीसरे आवेदक के साथ उसके व्हाट्सअप ग्रुप के पीएम किसान योजना की apk. फाइल ठग गैंग के द्वारा भेजी गई, जैसे ही आवेदक के द्वारा apk सॉफ्टवेयर इंस्टॉल किया आवेदक के क्रेडिट कार्ड से 99 हजार रुपए का ऑनलाइन फ्रॉड हो गया।
 
क्या रखें सावधानी : शासकीय योजना के लाभ प्राप्त करने के लालच में आकर ठग गैंग के फर्जी निर्देशों का पालन करके अपनी निजी एवं बैंकिंग जानकारी ठग गैंग को देकर या ठग गैंग के द्वारा भेजी गई पेमेंट लिंक/ apk सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करके स्वयं ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार बन रहे हैं।
 
रखें ये सावधानी : शासकीय योजना" के नाम से की जाने वाली ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव हेतु इंदौर पुलिस की Cyber Advisory।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

ITR, Aadhaar, Passport, EPFO के साथ ही 1 जुलाई से बदलेंगे 6 नियम, आप पर क्या होगा असर, जरूर पढ़ें

सिया के प्रेमी चेतन का होगा गेट एनालिसिस, आखिर क्या होता है यह टेस्ट और इस मामले में क्यों जरूरी है?

यूरोप में 43 डिग्री सेल्सियस और भारत में 43 डिग्री सेल्सियस एक जैसे क्यों नहीं लगते? जानिए गर्मी का असली विज्ञान

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

नवीनतम

WhatsApp पर बिना मोबाइल नंबर शेयर किए करें चैट, आ रहा है नया Username फीचर, जानिए कैसे करेगा काम

India-Iran : PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा, क्या अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे प्रधानमंत्री

UP में शिक्षा सुधार का नया मॉडल: कक्षा-कक्ष से मिली सीख के आधार पर तय होगी भविष्य की रणनीति, योगी सरकार का बड़ा कदम

यूपी में विकास के नए कीर्तिमान, 3 महीने में दी 62 हजार करोड़ से अधिक की 5551 परियोजनाओं की सौगात

योगी सरकार ने गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ का भुगतान

अगला लेख