Hanuman Chalisa

फॉल्‍स अलार्म के बाद इंदौर-रायपुर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में मचा हड़कंप

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 8 जुलाई 2025 (13:54 IST)
इन दिनों जरा सी तकनीकी खराबी के बाद यात्रियों में दहशत हो जाती है। ऐसा ही कुछ मामला इंदौर रायपुर फ्लाइट के दौरान हुआ जब इसकी इमरजेंसी लैंडिंग की गई। दरअसल, इंदौर के देवी अहिल्या विमानतल पर इंदौर से रायपुर के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग पर करानी पड़ी। दरअसल, उड़ान भरने के तुरंत बाद फ्लाइट में फॉल्स अलार्म के संकेत आने लगे थे।

फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने की बात सुनकर विमान में सवार यात्री काफी दहशत में आ गए। हालांकि कंपनी ने इस उड़ान को निरस्त कर दिया। यात्रियों के टिकट के पैसे भी रिटर्न कर दिए। अब इंजीनियरों द्वारा विमान में तकनीकी खामियों की जांच की जा रही है।

यात्रियों को किया गया पैमेंट : इसके बाद पायलेट ने इंदौर एटीसी को आपात लैंडिंग की सूचना दी। विमान फिर इंदौर एयरपोर्ट पर उतारा और उसकी जांच की गई। सुरक्षा कारणों से इंदौर-रायपुर उड़ान निरस्त कर दी गई और यात्रियों का पैसा लौटा दिया गया।

इसलिए लिया इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला : इंडिगो की इंदौर-रायपुर फ्लाइट ने बुधवार सुबह साढ़े छह बजे इंडिगो की फ्लाइट ने उड़ान भरी, लेकिन आधे घंटे बाद ही तकनीकी खराबी आई। विमान आधे से ज्यादा सफर तय कर चुका था, लेकिन पायलेट ने जोखिम उठाने के बजाए फिर इंदौर विमानतल पर इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया। कुछ देर में पायलट ने फ्लाइट को यात्रियों के सामने वापस इंदौर लाने की घोषणा कर दी।
Edited By: Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मुंबई में मोहर्रम को 'मातम' में बदलने की साजिश, 14900 मौत के कैप्सूल बरामद!

जेल में सिया की बेशर्म मांग, पुलिस से मांगी शराब और बीयर, केतन हत्‍याकांड में चेतन और सिया लगा रहे एक दूसरे पर आरोप

पेपर लीक के बाद TET परीक्षा रद्द, ओवैसी बोले- सरकार नाकाम; विपक्ष ने खोला मोर्चा

अमरनाथ यात्रा में आतंक के साथ मौसम भी चुनौती, यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए हाईटेक डॉप्लर रडार

जून का आखिरी हफ्ता रहा रेंज बाउंड, जानिए अगले सप्ताह कैसी रहेगी बाजार की चाल

सभी देखें

नवीनतम

CM डॉ. मोहन यादव पहुंचे हिल स्टेशन कुकरू, ग्रामीणों और महिलाओं से संवाद कर जाना विकास का हाल

अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, दिल्ली-NCR तक महसूस हुए झटके

Operation Sindoor में शहीद 6 जवानों के नाम जारी होने के बाद राजनीतिक घमासान तेज, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर विपक्ष का हमला

अयोध्या राम मंदिर घोटाला, करोड़ों की चोरी से लेकर इस्तीफों और गिरफ्तारियों तक की पूरी टाइमलाइन

जेवर में 6,785 करोड़ का बड़ा निवेश! इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश

अगला लेख