Hanuman Chalisa

रेस कॉम्पिटिशन में भाग लिया, दौड़ लगाई और हो गई 12 साल के छात्र की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 27 जनवरी 2025 (12:30 IST)
इंदौर में एक 12 साल के छात्र की मौत हार्ट अटैक से मौत हो गई। उसने रेस कॉम्‍पिटिशन में भाग लिया था। इसी दौरान दौड़ लगाते हुए वो गिरा और उसकी सांसे हमेशा के लिए थम गई। मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र का है। जहां कक्षा 8वी में पढ़ने वाले 12 साल के छात्र सुब्रत की ह्रदय गति रुकने से मौत हो गई।

लड़के की रेस कॉम्पिटिशन में अचानक ह्रदय गति रुक गई और जमीन पर गिर गया। स्कूल के शिक्षकों द्वारा लड़के को तुरंत करीबी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया। इसके बाद स्कूल प्रशासन ने होने वाले सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है। सुब्रत परिवार की इकलौती संतान था।

कैसे हुई घटना : घटना इंदौर के एक स्कूल से संबंधित है, जहां रेस कॉम्पिटिशन का आयोजन किया गया था। इसी में दौड़ते हुए अचानक सुब्रत गिर गया। बताया जा रहा है कि सुब्रत को अचानक दौड़ने के कारण सांस लेने में तकलीफ हुई। कुछ दूरी तय करने के बाद अचानक जमीन पर गिर गया। दोबारा नहीं उठ सका। वहां मौजूद शिक्षक और छात्र उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

क्‍या कहा स्कूल प्रशासन ने : वहीं, मृतक सुब्रत मूल रूप से देवास का रहने वाला है। लेकिन लसूड़िया थाना क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ाई करने के लिए आता था। फिलहाल, बच्चे की अचानक मौत होने के कारण स्कूल प्रबंधन ने अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने कहा, "एक बच्चे की हृदय गति रुकने से अचानक मौत हो गई है। बच्चा पहले से हृदय की गंभीर बीमारी से संभवतः ग्रस्त था। परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया है।
Edited By: Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

CM डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दी बड़ी सौगात, सड़क परियोजनाओं और विकास कार्यों की सौगात से मिलेगी नई रफ्तार

पार्टी में टूट के बीच उद्धव ठाकरे ने की इस्तीफे की पेशकश, बोले- मैं पद छोड़ने को तैयार, किसी को भी बना दो शिवसेना अध्यक्ष

योग में सिर्फ आसन नहीं, सम्मान और कृतज्ञता भी जरूरी, श्रीश्री रविशंकर ने बताया साधना का असली मंत्र

उत्‍तर प्रदेश में अब तक 2.99 करोड़ से ज्‍यादा नए ड्राइविंग लाइसेंस जारी

भ्रष्टाचार पर CM धामी का बड़ा प्रहार, हरिद्वार भूमि खरीद मामले में बड़े अफसरों पर गिरी गाज

अगला लेख