चांटा मारना पड़ा महंगा, बदले में हाथ का पंजा ही काट दिया

Webdunia
शुक्रवार, 22 अक्टूबर 2021 (15:39 IST)
इंदौर। इंदौर में एक लोमहर्षक वारदात हुई। इंदौर के देवगुराड़िया में किराना व्यापारी ने 2 माह पहले एक शराबी से विवाद होने पर चांटा मार दिया था। इसके बाद बात आई-गई हो गई थी। लेकिन शराबी ने गुरुवार की रात को इस चांटे का बदला ले लिया और बीती रात को किराना व्यापारी से विवाद करते हुए आरोपी युवक व उसके भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर व्यापारी के हाथ का पंजा काट दिया। पंजा काट देने से व्यापारी की हालत गंभीर बनी हुई है।
 
मिली जानकारी के अनुसार देवगुराड़िया इलाके में एक किराना दुकान चलाने वाले दुकानदार ने शराबी को 2 माह पहले चांटा जड़ दिया था। आरोपियों ने इसका बदला लेने के लिए अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर गुरुवार रात किराना व्यापारी को घेरकर उसके हाथ का पंजा काट दिया। किराना व्यापारी को गंभीर हालत में उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हमला करने वाले दोनों भाइयों और उनके साथियों की तलाश कर रही है। यह घटना खुड़ैल क्षेत्र के पत्थर मुंडला की है। यहां रहने वाले फरहान अंसारी को उसका भाई गंभीर हालात में अस्पताल लेकर पहुंचा था।
 
जानकारी के अनुसार फरहान इलाके में किराने की दुकान चलाता है और 2 माह पहले उसने समीर लाला को शराब के नशे में विवाद करने के दौरान थप्पड़ जड़ दिया था। इसका बदला लेने के लिए फरहान से आरोपियों ने शुक्रवार रात विवाद और मारपीट कर उसके सीधे हाथ का पंजा काट दिया था। रात में परिवार एक थैली में एमवाय अस्पताल में कटा हुआ पंजा लेकर पहुंचा। टीआई महेन्द्र भदौरिया के मुताबिक इस हमले में कुछ आरोपियों को रात में ही पकड़ लिया गया है जबकि 2 लोगों की तलाश जारी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत आएंगे चीन के विदेश मंत्री वांग यी, NSA डोभाल से भी मिलेंगे, क्या हो सकता है बातचीत का मुद्दा

'मृत' लोगों के साथ राहुल गांधी की चायपार्टी, चुनाव आयोग को कहा धन्यवाद

तमिलनाडु की PHD छात्रा ने राज्यपाल के हाथों डिग्री लेने से किया इनकार, जा‍निए किस बात से है नाराज...

क्या होता है कर्तव्य निभाना, महिला पुलिस अधिकारी ने बताया, इंटरनेट वायरल, क्यों लोग कर रहे हैं तारीफ

Preview : क्या Game Changer साबित होंगे iPhone 17 Pro के मॉडल्स, क्यों कहा जा रहा है Apples most powerful phones

सभी देखें

नवीनतम

सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान ने भारत को फिर दी गीदड़भभकी

विदेश मंत्री जयशंकर जाएंगे रूस की यात्रा पर, जानिए क्या है इस दौरे का मकसद

Stray Dogs Verdict: अब सुप्रीम कोर्ट में 3 जजों की बेंच करेगी आवारा कुत्तों से जुड़े मामले की सुनवाई

SBI ने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका, अब ऑनलाइन पैसा भेजना होगा महंगा

एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं एग्जाम- 2026 की तारीखों का ऐलान

अगला लेख