Hanuman Chalisa

कांग्रेस का तीखा हमला, आग लगाने के काम आती है 'कैलाश छाप माचिस'

Webdunia
शनिवार, 4 जनवरी 2020 (18:07 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री, भाजपा महासचिव और पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय द्वारा आग लगाने की बात कहने के बाद कांग्रेस ने एक पोस्टर जारी कर उन पर तीखा हमला किया है।
 
ALSO READ: कैलाश विजयवर्गीय को कांग्रेस ने दी मुगालते में न रहने की चेतावनी, कहा बेटा बल्लामार-बाप आगबाज
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक पोस्टर जारी किया है, जिसमें कैलाश विजयवर्गीय के फोटो वाली माचिस दर्शाई गई है। इस माचिस पर लिखा गया है कि शहर में आग लगाने के लिए उपयोग में आती है 'कैलाश छाप माचिस'। इस पोस्टर को कांग्रेस कमेटी के विवेक खंडेलवाल और गिरीश जोशी ने जारी किया है। 
विजयवर्गीय की शिकायत : उल्लेखनीय है कि कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में माफिया पर चल रही कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए धरना दिया था साथ ही कमिश्नर आकाश त्रिपाठी से मिलने के लिए समय मांगा था, लेकिन जब कमिश्नर नहीं मिले तो कैलाश गुस्सा हो गए। उस समय उन्होंने कहा था कि यदि इंदौर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता नहीं होते तो इंदौर में आग लगा देते।
 
ALSO READ: कैलाश विजयवर्गीय को कांग्रेस ने दी मुगालते में न रहने की चेतावनी, कहा बेटा बल्लामार-बाप आगबाज
 
इस बयान का कांग्रेस ने भी काफी विरोध किया और पार्टी से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इसके साथ ही मध्यप्रदेश राजीव  विकास केंद्र के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह यादव शनिवार को संयोगितागंज थाना स्थित सीएसपी कार्यालय पहुंचे, जहां सीएसपी श्रीमती ज्योति उमठ को डीजीपी के नाम एक ज्ञापन सौंपा। साथ ही थाना प्रभारी नरेंद्रसिंह रघुवंशी के समक्ष लिखित रिपोर्ट भी दर्ज कराई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

सफल हुई मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मेहनत, गेहूं उपार्जन में MP लगातार बना रहा रिकॉर्ड

दुष्कर्म केस में आसाराम को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, जोधपुर जेल में किया सरेंडर

योगी सरकार की किसान हितैषी पहल, अनाज खरीद में रिकॉर्ड भुगतान से जीता भरोसा

उर्दू के मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन, लंबे वक्त से थे बीमार

डींगरपुर हिंसा, उम्रकैद की सजा पाए 6 दोषियों की अपील हाईकोर्ट में खारिज कराने के लिए पुलिस करेगी मजबूत पैरवी

अगला लेख