Festival Posters

Indore : डीजे पर डांस कर रहे कावड़िए करंट की चपेट में आए, 1 की मौत, कई घायल

Webdunia
सोमवार, 8 अगस्त 2022 (18:43 IST)
सिमरोल (इंदौर)। इंदौर से कोई 30 किलोमीटर दूर सिमरोल थाना क्षेत्र के मेमोदी तालाब के पास डीजे की गाड़ी पर चढ़कर नाच रहे 4 युवकों को करंट लग गया जिसमें से 1 युवक की मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन सभी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर से कुछ ही किलोमीटर दूर सिमरोल थाना क्षेत्र के गांव बड़गोंदा के शिव मंदिर से हर साल की तरह इस बार भी कावड़ यात्री जल चढ़ाने जा रहे थे। इसमें आयशर गाड़ी पर कुछ कावड़िये खड़े होकर डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे। तभी डांस में मशगूल कावड़ियों को पता भी नहीं चला कि जहां डीजे की गाड़ी रुकी है, वहीं ऊपर की तरफ बिजली के तार लगे हुए थे।
 
इसी असावधानी के चलते बिजली के तार ने डीजे की धुन पर डांस कर रहे 4 लोगों को अपनी चपेट में लिया। करंट लगने से 4 कावड़िये घायल हो गए और इनमें से 1 कावड़िये की मौके पर ही मौत हो गई। घायल कावड़ियों को तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, जहा तीनों कावड़ियों की हालत नाजुक बनी हुई है। एसपी (ग्रामीण) भागवत सिंह विरदे ने बताया कि डीजे की गाड़ी वाले पर लापरवाही का मामला दर्ज कर गाड़ी जब्त कर ली गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस हाल में है रुपया? राहुल गांधी ने साधा मोदी सरकार पर निशाना

तेल में 'आग' से बिगड़ा निवेशकों का केलकुलेशन, शेयर बाजार में 4 दिन की तेजी पर भारी पड़ी 1 दिन की मुनाफा वसूली

ट्रंप का यू-टर्न! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने दिए युद्ध खत्म करने के संकेत

ईरान की 4000 KM वाली मिसाइल का डिएगो गार्सिया पर प्रहार! क्या भारत के पास पहुंच गई है जंग की आग?

बरेली की नसरीन बी ने बेकरी से बदली गांव की महिलाओं की तकदीर

सभी देखें

नवीनतम

मिल्क प्रोक्योरमेंट से आत्मनिर्भर बनीं UP की साढ़े 3 लाख महिलाएं, दुग्ध व्यवसाय से तरक्की में देश में पहले स्थान पर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने वीर बच्चों को किया सम्मानित, प्रशंसा कर समाज के लिए बताया प्रेरक

गोरक्षा व गो-आश्रय आत्मनिर्भरता में योगदान देने वाली विभूतियां होंगी सम्मानित : योगी आदित्यनाथ

घरेलू हवाई सेवा को लेकर बड़ा फैसला, सरकार ने हटाई किराए की सीमा, अब एयरलाइंस तय करेंगी किराया

बीजद ने अपने 6 विधायकों को किया सस्पैंड, राज्यसभा चुनाव में की थी क्रॉस वोटिंग, निलंबन पर क्‍या बोले नवीन पटनायक?

अगला लेख