डेढ़ करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से होता खजराना गणेश का श्रृंगार...

Webdunia
सोमवार, 13 सितम्बर 2021 (18:11 IST)
इंदौर। शहर के खजराना गणेश मंदिर के प्रति बड़े-बड़े लोगों की आस्था है। क्रिकेटर, अभिनेता, नेता आदि यहां हाजिरी लगाकर अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए प्रार्थना कर चुके हैं। इस मंदिर की एक और खास बात है। साल में 2 बार भगवान गणेश 2 किलो से ज्यादा वजन के स्वर्ण आभूषण पहनते हैं। इस दौरान पूरे समय सशस्त्र गार्ड का पहरा होता है।

ALSO READ: गणपति बप्पा मोरिया : क्या है इंदौर के सुप्रसिद्ध खजराना गणेश का इतिहास
 
मंदिर के पुजारी पुनीत भट्ट ने बताया कि गणेश चतुर्थी महोत्सव के दौरान भगवान 2 किलो 713 ग्राम स्वर्ण आभूषण धारण करते हैं। भट्ट ने बताया कि वर्षभर में 2 बार ही गणेशजी स्वर्ण आभूषण धारण करते हैं। गणेश चतुर्थी और तिल चतुर्थी के मौके पर गणेशजी का श्रृंगार स्वर्ण आभूषणों से किया जाता है।

ALSO READ: क्या है पुणे के दगड़ू सेठ का इतिहास, जानिए गणेशोत्सव में जानकारी खास
 
वहीं मंदिर के प्रबंधक प्रकाश दुबे ने बताया कि उक्त आभूषणों को नगर कोषालय में रखा जाता है। जब गणेशजी इन्हें धारण करते हैं तब मंदिर में पूरे समय एक-चार की सशत्र गार्ड लगाई जाती है। उन्होंने बताया को उक्त स्वर्ण आभूषणों की कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपए है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

Delhi में भारी बारिश से यातायात व्यवस्था चरमरा गई, कई इलाकों में जलभराव

ट्रंप की धमकी रही बेअसर, रूस के हमलों में यूक्रेन में 22 लोगों की मौत

9 तारीख को क्या हुआ, राहुल गांधी के सवाल का PM मोदी ने दिया जवाब, मगर...

राजधानी दिल्ली में जलभराव को लेकर Aap ने साधा दिल्ली सरकार पर निशाना, किए अनेक सवाल

क्या पुरी के रत्न भंडार में कोई छिपा हुआ कक्ष है? ASI ने किया खुलासा

अगला लेख