Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इंदौर में शराब की सेल, देख लो कितनी सस्‍ती मिलेगी बोतल, एक बोतल पर एक फ्री ऑफर भी

Advertiesment
delhi liquor
इंदौर में शराब की सेल लग रही है। कई ब्रांड पर कीमतें घटा दी गईं हैं। कीमतें 50 प्रतिशत कम हो गई हैं। यहां तक कि कुछ जगहों पर तो एक बोतल पर एक बोतल फ्री दी जा रही है। दरअसल, आबकारी विभाग (Excise Department) द्वारा फरवरी अंत से प्रदेश की शराब दुकानों (Liquor shops) की नीलामी की जा रही है।

खरीदार न मिलने के कारण दुकानों की कीमतों को 15 प्रतिशत तक कम कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर मौजूदा शराब ठेकेदार (Liquor Contractor) ठेका अवधि खत्म होती देख सस्ती शराब बेच रहे हैं। कई दुकानों पर शराब की कीमतें 40 से 50 प्रतिशत तक कम कर दी गई है। इसके कारण शहर में नियम विरुद्ध धड़ल्ले से सस्ती शराब बेची और खरीदी जा रही है।

मध्यप्रदेश में कुल 3553 शराब दुकानें हैं। इनमें से 173 दुकानें इंदौर में हैं। इंदौर की दुकानें प्रदेश की सबसे ज्यादा चलने वाली और सबसे ज्यादा महंगी दुकानों की श्रेणी में भी आती हैं। प्रदेश की करीब 40 प्रतिशत दुकानें अभी बिकना बाकी हैं। इनमें इंदौर की 35 दुकानें भी शामिल हैं। खरीदार न मिलने के कारण शासन ने दुकानों की कीमतों को 15 प्रतिशत घटाने के साथ ही इन्हें समूह के साथ ही सिंगल दुकान बेचने का भी फैसला लिया है। नीलामी प्रक्रिया चालू होने के कारण सभी अधिकारी इसमें व्यस्त हैं। शराब व्यापारी इस बात का फायदा उठा रहे हैं और कम कीमत पर शराब की बिक्री की जा रही है। शहर की ज्यादातर दुकानों पर शराब की बोतलें 40 से 50′ कम कीमत पर बेची जा रही हैं।

इतना सस्‍ता ऑफर, एक बोतल पर एक फ्री : इंदौर सहित आसपास के क्षेत्रों में शराब का मौजूदा वित्तीय वर्ष का कोटा खत्म करने के लिए एक बोतल के साथ एक बोतल फ्री जैसे ऑफर भी चलाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई दुकानों की इस तरह की रील भी वायरल हो रही है, जहां 1300 से 1400 की एक बोतल अब 2100 में 3 मिल रही है। वहीं 12 बोतल लेने पर कीमत आधी से भी कम लग रही है।
Edited By: Naveen R Rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राष्ट्रीय दलों को चंदे में मिले 6648 करोड़, BJP को कांग्रेस से 10 गुना ज्यादा