Hanuman Chalisa

हैदराबाद में बनाए थे 7000 फर्जी आधार कार्ड, साइबर सेल ने इंदौर से किया गिरफ्तार

Webdunia
शनिवार, 21 मई 2022 (10:47 IST)
इंदौर। राज्य साइबर सेल पुलिस ने हैदराबाद में फर्जी आधार कार्ड मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर हैदराबाद पुलिस को सौंप दिया। ट्रांजिट रिमांड के बाद हैदराबाद पुलिस आरोपी को लेकर रवाना हो गई। गिरोह के 8 सदस्य पूर्व में ही हैदराबाद पुलिस की गिरफ्त में है।
 
हैदराबाद में फर्जी आधार कार्ड मामले में पकड़ाए गिरोह के 8 सदस्यों द्वारा लगभग 7 हजार से भी अधिक लोगों के फर्जी आधार कार्ड बनाए थे। इस मामले में हैदराबाद पुलिस ने इंदौर राज्य साइबर सेल पुलिस की मदद लेकर फर्जी आधार कार्ड मामले में फरार चल रहे आरोपी पवन कोटिया को इंदौर से गिरफ्तार किया है।
 
बताया जा रहा है कि पवन टेक्निकली मशीनों पर आधार कार्ड बनाने का काम करता था। उसमें आधार कार्ड बनाने के लिए प्रशिक्षण भी ले रखा था वहीं सरकार द्वारा आसाम में आधार कार्ड जनरेट करने का टेंडर ले रखा था। अपने दोस्तों के साथ मिलकर हैदराबाद में फर्जी एजेंट तैयार कर आधार कार्ड बनाने का काम शुरू किया। लगभग 7000 से भी अधिक आधार कार्ड पर भी बनाए गए थे।
 
राज्य साइबर सेल इंदौर के एसपी जितेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में हैदराबाद पुलिस ने गिरोह के 8 सदस्यों को पूर्व में गिरफ्तार किया था। उसमें पवन का नाम भी सामने आया था पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। राज्य साइबर सेल पुलिस ने टेक्निकली डिवाइस के माध्यम से आरोपी की लोकेशन निकालकर गिरफ्तार किया है आरोपी पवन कोटिया मूल कहा शिवपुरी का रहने वाला था और काफी समय से इंदौर में ही रह रहा था।
 
राज्य साइबर सेल पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद हैदराबाद पुलिस को जानकारी दी यहां हैदराबाद से आई और इस टीम में न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर हैदराबाद लेकर रवाना हो गई है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली शर्मसार: चलती बस में महिला के साथ दरिंदगी, पुलिस ने बस जब्त कर आरोपियों को दबोचा

'थ्यूसीडाइड्स ट्रैप' से बाहर निकलेंगे अमेरिका और चीन? ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात ने दुनिया को दिया बड़ा संदेश

Top News : चीनी निर्यात पर प्रतिबंध, यूपी में कुदरत का कहर और ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात

मोदी सरकार ने चीनी निर्यात पर लगाई रोक: आम जनता को राहत, मिलों और वैश्विक बाजार पर क्या होगा असर?

दिल्ली-NCR में ओलावृष्टि और तेज बारिश से बदला मौसम, यूपी में आंधी-तूफान ने ली कई लोगों की जान

अगला लेख