Hanuman Chalisa

इंदौर के मांगलिया में भीषण आग, लाखों लीटर पेट्रोल-डीजल होने से पूरे क्षेत्र में अलर्ट, जाम हुआ ट्रैफिक

वेबदुनिया न्यूज़ टीम
मंगलवार, 21 अप्रैल 2026 (18:57 IST)
इंदौर के मांगलिया स्थित तेल डिपो के ठीक सामने आज भीषण आगजनी की घटना हुई। सात्विक विहार के सामने लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी भयानक है कि इसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही हैं और इसने आसपास की दुकानों और घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया है।

मांगलिया डिपो क्षेत्र में हजारों लीटर पेट्रोल और डीजल का भंडारण रहता है, जिसके कारण प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें बेहद सतर्कता बरत रही हैं। आग लगने के बाद पिछले एक घंटे से दमकल विभाग की टीमें लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। सुरक्षा की दृष्टि से डिपो के आसपास के सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है।

घटना के कारण मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। प्रशासन ने तेल से भरे उन टैंकरों को भी डिपो के बाहर ही रोक दिया है, जो अंदर जाने या बाहर निकलने वाले थे। टैंकरों की लंबी कतार लगने और आग के फैलाव को देखते हुए क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

आग की तीव्रता और डिपो की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने तत्काल कदम उठाते हुए आसपास के घरों में रहने वाले लोगों को बाहर निकाल लिया है। सभी रहवासियों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि को रोका जा सके।
Edited By: Naveen R Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांग्रेस और TMC में डील फाइनल! सोनिया गांधी ने दिए 2 प्रस्ताव, क्या बोलीं ममता बनर्जी

Ola, Ather, TVS, Hero, Bajaj में से कौनसा EV आपके लिए बेस्ट, TOP 10 स्कूटर

'दिल बहलाने को ग़ालिब...' पीएम मोदी के रिकॉर्ड पर भड़की कांग्रेस; नेहरू से तुलना वाली तस्वीर शेयर कर लगाया गंभीर आरोप

इंटरनेट पर फिर छाया 'Melodi' का जादू! पीएम मोदी के ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर इटली की पीएम मेलोनी ने खास अंदाज में दी बधाई

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP), क्या यह सचमुच ‘मोदी-शाह का मास्टर स्ट्रोक’ है?

सभी देखें

नवीनतम

TMC में बगावत के बीच सायोनी घोष पर सबकी नजर, ममता की सबसे करीबी सांसद क्यों बनीं चर्चा का केंद्र?

LIVE: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने का मामला

क्यों हो रहा है स्वीडन में किशोरों को जेल भेजने पर विचार?

राज्यसभा चुनाव: मीनाक्षी नटराजन मामले में आज क्या हो सकता है? तीन संभावनाओं पर टिकी नजर

क्या TMC और NCP लौटेंगे कांग्रेस में? BJP के खिलाफ महागठबंधन 2.0

अगला लेख