Hanuman Chalisa

प्रकृति के वे रंग मैंने चुने हैं जो आमतौर पर दिखाई नहीं देते हैं : कलाकार जिल

मिक्स मीडिया आर्ट एक्जीबिशन बाय जिल

Webdunia
धरती के भीतर बेशकीमती रंगबिरंगे रत्न जवाहरात हैं, इन रत्नों को उनके वास्तविक स्वरूप में देखने पर पता चलता है कि प्रकृति के पास कितने खूबसूरत अभिनव रंग है। इन्हीं वास्तविक रत्नों के अनगढ़ लेकिन कलात्मक रंग संयोजन से प्रेरित होकर मैंने अपनी कलाकृतियां रची हैं।  
 
उक्त बात युवा आर्टिस्ट जिल मिश्रा ने अपनी दो दिवसीय आर्ट एक्जीबिशन यूटोपिया के दौरान कही। उन्होंने बताया कि कैसे उनकी कलाकृतियां एक विशेष फॉर्म में रची गई हैं। इन्हें तैयार करने में कलाकार को पूरे मनोयोग से जुटना पड़ता है और रेगजीन मिक्स ये आर्ट बनाने में समय भी लेता है लेकिन अगर कलाकार की प्रकृति के प्रति गहरी आस्था हो, कला के प्रति समर्पण हो तो यह सब आसानी से संभव है। 
 
कलाकार जिल कहती हैं कि जरूरी नहीं कि बेशकीमती रत्नों को ही उनके वास्तविक रूप में देखा जाए, कभी आप सुदूर पहाड़ियों पर, समंदर किनारे, नदी के तट पर यूं ही बिखरे हुए पत्थरों को तोड़ कर देखिए, उन के भीतर की परतों को समझिए, उसमें बहुत से रंग और रेखाएं दिखाई देंगी बस वहीं से प्रेरित होकर मैंने अपनी कला को एक खास शैली में अभिव्यक्त किया है। प्रकृति के वे रंग मैंने चुने हैं जो आमतौर पर दिखाई नहीं देते हैं उन्हें अपने अंतर्मन की दृष्टि से देखना होता है।  
 
आर्टिस्ट जिल की यह मिक्स मीडिया आर्ट एक्जीबिशन दिनांक 25 और 26 दिसंबर 2021 को कैनेरीज फाइन आर्ट गैलरी, इंदौर में संपन्न हुई। 
 
जिल की ज्यादातर कृतियां प्रकृति के अनूठे और चमकदार रंगों से प्रेरित हैं। अपने आर्ट फॉर्म में वे हर तरह के प्रयोग भी करती हैं। जैसे उनकी कृतियों में जापानी कला का प्रभाव भी दिखाई देता है। जिसमें टूटे कांच के बर्तन को जोड़कर टूटे हुए हिस्से की दरारों को गोल्डन और सिल्वर से हाईलाइट किया जाता है। 
 
प्रस्तुत है जिल की मनोहारी कलाकृतियों की एक झलक 








चित्र सौजन्य/ कॉपीराइट : जिल मिश्रा 

ALSO READ: इंदौर में मिक्स मीडिया आर्ट एक्जीबिशन, आर्टिस्ट हैं जिल मिश्रा...

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

WhatsApp ला रहा नया Scam Alert फीचर, अनजान मैसेज पर मिलेगी चेतावनी; यूजर्स खुद तय करेंगे क्या करना है

कर्नाटक को मिला नया CM, डीके शिवकुमार ने ली शपथ, सिद्धारमैया युग का हुआ अंत

ममता बनर्जी की TMC में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ 60 विधायक, चुने गए विपक्ष के नेता, स्पीकर ने बागी गुट को दी मंजूरी

Lava Bold N2 5G : यह भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी, Android 16 और 120Hz डिस्प्ले

BTA से पहले US का बड़ा झटका, 60 देशों की बदनाम लिस्ट में क्यों है भारत का नाम, क्या पड़ेगा असर

सभी देखें

नवीनतम

CM मोहन यादव अब इलेक्ट्रिक कार में करेंगे सफर, 500 KM रेंज वाली EV से दिया ‘विकसित भारत 2047’ का संदेश

Surya Chauhan Murder Case : सूर्या चौहान की हत्या में शामिल 5वां आरोपी गिरफ्तार, गाजियाबाद में अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

योगी सरकार में बिजली व्यवस्था बनी मिसाल, डिमांड आपूर्ति में कई बड़े राज्यों को छोड़ा पीछे

WhatsApp ला रहा नया Scam Alert फीचर, अनजान मैसेज पर मिलेगी चेतावनी; यूजर्स खुद तय करेंगे क्या करना है

UPITS 2026 के जरिए वैश्विक व्यापार मानचित्र पर और मजबूत होगी UP की पहचान

अगला लेख