Hanuman Chalisa

छोटू महाराज के बारे में बड़ा खुलासा, प्रेमी को तांत्रिक बताकर सेवकों से मिलाती थी, 'नोटों की बारिश' से ठगी

Webdunia
शनिवार, 23 अक्टूबर 2021 (12:40 IST)
इंदौर। ठग छोटू महाराज के बारे में नित नए खुलाते होते जा रहे हैं। छोटू महाराज उर्फ सीमानंद गिरि उर्फ सिमरन (47) प्रेमी किरण डांडेकर उर्फ किरण बाबा को भी तांत्रिक बताकर सेवकों से मिलाती थी। साधना करते हुए बड़े-बड़े फोटो भी आश्रम में किरण बाबा के लगाए गए थे। उसने महिला कारोबारियों व अन्य युवतियों से ठगे रुपयों को ब्याज पर चलाना स्वीकारा।
 
विजय नगर के टीआई तहजीब काजी के अनुसार छोटू महाराज, किरण बाबा, रवि सोलंकी और विष्णु से पूछताछ चल रही है तथा छोटू और रवि ने लोगों से जो रुपए ऐंठे हैं, उन्हें विष्णु को दोगुना करने के लिए दिए थे। तंत्र क्रिया के माध्यम से विष्णु ने नोटों की बारिश का झांसा देकर ठगी की थी। काजी के अनुसार आरोपियों ने ठगी से कमाए रुपए ब्याज पर दे दिए थे।
 
टीआई के मु्ताबिक आरोपी रवि ने बताया कि वह यू ट्यूब देखकर एसआई-एएसआई बना था। पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी जुटा ली थी। उसने गूगल से एक पत्र डाउनलोड किया और उसके माध्यम से पुलिस का आई कार्ड बनवा लिया। खबरें प्रकाशित होने के बाद लोग फोन कर सूचनाएं दे रहे हैं। शुक्रवार को एक युवती ने बताया कि छोटू और किरण तंत्र क्रिया की आड़ में ड्रग भी सप्लाई करते थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख