Biodata Maker

इंदौर में आज नो कार डे, जानिए नगर‍ निगम ने क्‍यों लिया यह फैसला...

Webdunia
शुक्रवार, 22 सितम्बर 2023 (09:13 IST)
NO CAR DAY : शहर में आज नो कार डे (No Car Day) मनाया जा रहा है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि यह कदम पर्यावरण को बेहतर बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। उन्‍होंने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि इंदौर की जनता कार की जगह लोक परिवहन का उपयोग करे।
 
खबरों के अनुसार, देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में आज नो कार-डे मनाया जा रहा है यानी आज इंदौर की सड़कों पर एक भी कार नजर नहीं आएगी। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि यह कदम पर्यावरण को बेहतर बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। महापौर ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि इंदौर की जनता कार की जगह लोक परिवहन का उपयोग करे।
 
दरअसल, पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने नो कार-डे का ऐलान किया था। शहर के लोगों से अपील भी की थी कि एक दिन कार की बजाय सार्वजनिक वाहनों में चलें। बाइक या साइकल का आने-जाने के लिए उपयोग करें।
महापौर ने कहा कि इंदौर को स्वच्छता के साथ वायु गुणवत्ता में भी सबसे आगे ले जाना है। इसके लिए वायु प्रदुषण को कम करना सबसे ज्यादा जरुरी है। उन्होंने कहा कि नो कार-डे इसमें बेहतर साबित होगा। इसलिए आज को नो-कार डे मनाया जा रहा है।
 
महापौर ने कहा कि हम अपने शहर के सर्वांगीण विकास की दृष्टि से क्या योगदान कर सकते हैं, उसका ये प्रयास है। वर्ल्ड कार फ्री डे 22 सितंबर को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत हम इंदौर में भी कर रहे हैं। धीरे-धीरे जब ये आगे बढ़ेगा तो मुझे लगता है कि इंदौर के सभी लोग इसमें सहभागी होंगे।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोजतबा खामेनेई की कसम- अली लारिजानी की मौत का बदला लेंगे, रियाद में 2 बड़े धमाके, मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर

Pakistan अमेरिका के लिए सबसे बड़ा परमाणु खतरा': तुलसी गबार्ड की इस चेतावनी ने पूरी दुनिया में मचाया हड़कंप!

ईरान की चेतावनी, सऊदी अरब, यूएई और कतर में तेल ठिकानों पर करेगा हमला

यहूदी कब से हमारे पूर्वज और बाप हो गए, कांग्रेस के राजीव शुक्ला के करारे बोल

अकेले पड़े डोनाल्ड ट्रंप! न 'मागा' का साथ मिला न यूरोप का, क्या ईरान युद्ध बनेगा उनकी सबसे बड़ी भूल?

सभी देखें

नवीनतम

क्या उलझ गया US, डोनाल्ड ट्रंप को क्यों महंगी पड़ रही है लड़ाई, क्या ईरान को लेकर अमेरिका-इजराइल के रास्ते हुए अलग

योगी सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता को मिली ताकत

'नन्ही कली' कार्यक्रम में मैरीकॉम का बड़ा बयान: "बेटियों को सम्मान देना ही देश की असली तरक्की

Iran Crisis के बीच भारत का बड़ा फैसला, रूस से भी खरीदेगा LPG, MEA ने बताया- 9000 से ज्यादा भारतीय थे ईरान में

महायुद्ध के बीच जानलेवा मेनिंजाइटिस का कहर, लंदन में 27 मरीज, हेल्थ अलर्ट जारी

अगला लेख