Hanuman Chalisa

अब इंदौर में होगी पानी की हाईटेक टेस्टिंग, आखिर क्‍यों लिया निगम ने यह फैसला?

वेबदुनिया न्यूज़ टीम
शुक्रवार, 5 जून 2026 (16:54 IST)
अब इंदौर में पानी की टेस्‍टिंग के लिए हाईटेक तकनीक का इस्‍तेमाल किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम प्रशासन अत्याधुनिक मशीन खरीदने की तैयारी कर रहा है, जिसकी कुल लागत 43 लाख रुपए बताई जा रही है। इस नई व्यवस्था के लागू होने से शहरवासियों को मिलने वाले पानी की शुद्धता सुनिश्चित की जा सकेगी।

बता दें कि इस नई मशीन से हर महीने एफएसआई और यूएसईईए के मानकों के तहत 2000 पानी के नमूनों की तेज, सटीक और वैज्ञानिक जांच की जाएगी ताकि शहर की पेयजल व्यवस्था को पूरी तरह शुद्ध और सुरक्षित बनाया जा सके।

43 लाख की आधुनिक मशीन करेगी जांच : बता दें कि पिछले दिनों इंदौर में दूषित पानी से 36 लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद से इंदौर के पानी को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। नगर निगम अब एक नई और अत्याधुनिक मशीन खरीदने की तैयारी कर रहा है, जिसकी कुल लागत 43 लाख रुपए बताई जा रही है। इस नई व्यवस्था के लागू होने से शहरवासियों को मिलने वाले पानी की शुद्धता सुनिश्चित की जा सकेगी।

पुरानी टेस्टिंग तकनीक में होगा बदलाव : अब तक शहर में पानी की शुद्धता जांचने के लिए पुरानी और पारंपरिक प्रणालियों का ही सहारा लिया जा रहा था। नर्मदा प्रोजेक्ट के अंतर्गत मूसाखेड़ी स्थित प्रयोगशाला में पानी के नमूनों का परीक्षण पुरानी पद्धति के आधार पर किया जाता रहा है, जिसमें समय अधिक लगता था। अब इस नई अत्याधुनिक मशीन के आ जाने से हर महीने पानी के लगभग दो हजार नमूनों की जांच की जा सकेगी। इस आधुनिक तकनीक के माध्यम से पानी की गुणवत्ता का परीक्षण न केवल तेज होगा, बल्कि बेहद सटीक और पूरी तरह से वैज्ञानिक तरीके से संपन्न किया जाएगा।

कांग्रेस ने लगाए थे पानी को लेकर आरोप : शहर की पानी की टंकियों से सप्लाई होने वाले पेयजल को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार राजनीतिक सरगर्मियां तेज थीं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पानी के असुरक्षित सैंपलों का मामला प्रमुखता से उठाया था।
Edited By: Naveen R Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hero ने लॉन्च कीं Flex Fuel Splendor और HF Deluxe, E85 इथेनॉल पर चलेंगी ये बाइक्स, जानें कीमत और फीचर्स, कबसे होगी बिक्री

2 लाख के गद्दे बिछाकर बचाईं 8 जिंदगियां, इंसानियत की मिसाल की देशभर में चर्चा

BJP ने राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की, कई बड़े चेहरों को मिला मौका, सतीश पूनिया राजस्थान से उम्मीदवार

बिखरे सभी बारी-बारी : शिवसेना की तरह कैसे टूटी ममता की TMC, जानिए अंदर की कहानी

'6 जून को क्या होने वाला है?' CJP के अभिजीत दीपके ने बढ़ाया सस्पेंस, दिल्ली प्लान पर अब भी कई सवाल

सभी देखें

नवीनतम

महू में नर्मदा का लाखों गैलन पानी बहा तो कांग्रेस ने जमकर लगाए लापरवाही के आरोप

4th Gen Hyundai i20 का पहला टीजर जारी, अगले महीने होगी लॉन्च, मिलेंगे ADAS और शानदार फीचर्स

आखिर आत्महत्या क्यों कर रहे हैं भारत में विवाहित पुरुष

भाजपा छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने थलाइवा रजनीकांत को लेकर किया बड़ा दावा!

पटना फायरिंग केस में बड़ा ट्विस्ट: पुलिस ने FIR में जोड़ा नाम खान सर का नाम, हो सकते हैं गिरफ्तार

अगला लेख