Hanuman Chalisa

Indore में NSUI का बड़ा प्रदर्शन, देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी में हंगामा, छात्रों का फूटा गुस्सा

Webdunia
बुधवार, 8 अप्रैल 2026 (10:42 IST)
NSUI Protest in Indore : NSUI इंदौर द्वारा देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में व्याप्त विभिन्न समस्याओं एवं अनियमितताओं के विरोध में एक विशाल जंगी प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व इंदौर NSUI जिला अध्यक्ष रजत सिंह पटेल द्वारा किया गया। कार्यक्रम दोपहर 1 बजे आयोजित हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में छात्र एवं पदाधिकारी शामिल हुए।

प्रदर्शन के दौरान छात्र-छात्राओं ने अपनी मांगों को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश करने का प्रयास किया, जिसे पुलिस प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग कर रोक दिया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प की स्थिति भी बनी। पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को समाप्त करने के लिए कई मुख्य पदाधिकारी एवं छात्रों को हिरासत में लिया गया।
ALSO READ: इंदौरियों पर कोई नया टैक्‍स नहीं, भागीरथपुरा पीड़ित परिवार के सदस्‍य को नौकरी, अमृत योजना में होंगे 1500 करोड़ के काम
मुख्य रूप से कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, NSUI प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे, NSUI प्रदेश प्रभारी रवि दांगी, पूर्व NSUI प्रदेश महासचिव सरफराज अंसारी, प्रदेश उपाध्यक्ष कुणाल पटवारी, पूर्व प्रदेश महासचिव प्रिंस हार्डिया, महासचिव शुभम सिंह, विक्रम सचान प्रदेश महासचिव, सचिव अभिषेक यादव, राहुल ठाकुर, टाकीज़ मेहर, DAVV अध्यक्ष मन्नी सेंगर उपाध्यक्ष संदीप पठौदे, अंकित सरोनिया विधानसभा अध्यक्ष 5 सनी ठाकुर, अनमोल संधू, सिमरन सैनी, जिला उपाध्यक्ष सौरभ शेख, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद फ़िरोज़, सेज यूनिवर्सिटी कार्यकारी अध्यक्ष शशांक त्रिपाठी, पलाश मिश्रा, हिमांशु मलोरिया, तन्मय राजपूत, विवेक मीणा, अंशुल ठाकुर, कपिल सोलंकी, नवीन पंवार, शुभम ठाकुर, कुणाल सुनहरे, परम सोनकर, तन्मय, रुद्र एवं अन्य छात्र शामिल हुए।
 
इस दौरान रजत सिंह पटेल ने कहा कि हम कई बार शांतिपूर्वक डीएवीवी प्रशासन को लिखित में आवेदन और निवेदन कर चुके हैं, इसके बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की समस्याओं से मुंह मोड़ रहा है। हमारे संगठन ने हमेशा पूरे देश में छात्रों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाई है। ऐसे में शिक्षा प्रणाली को खराब होने से बचाना और छात्रों के भविष्य की रक्षा करना अत्यंत आवश्यक है।
ALSO READ: इंदौर नगर निगम बजट के पहले जोरदार हंगामा, भागीरथपुरा जल कांड में मृतकों के पोस्‍टर लहराए, जमकर हुई नारेबाजी

NSUI द्वारा उठाई गई प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं :

- मूल्यांकन विभाग में एक ही विचारधारा से जुड़े प्रोफेसरों की जगह अन्य प्रोफेसरों को भी अवसर दिया जाए।
- बीएड के परिणामों में हो रही अनियमितताओं को समाप्त किया जाए।
- विश्वविद्यालय परिसर में एक विशेष संगठन के कार्यक्रमों को संस्थागत कार्यक्रम बताकर कराए जाने की प्रवृत्ति को रोका जाए या सभी छात्र संगठनों को समान अवसर प्रदान किए जाएं।
- विश्वविद्यालय के ठेकों में हो रहे भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई की जाए।
- तक्षशिला परिसर स्थित लाइब्रेरी को शनिवार एवं रविवार को भी संचालित किया जाए, ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सुविधा मिल सके।
- कर्मचारियों की लंबित मांगों को शीघ्र पूरा किया जाए एवं भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।
- विश्वविद्यालय में पुराने वाटर कूलर को तुरंत बदला जाए।
ALSO READ: CBSE Exam 2026: प्रश्नपत्रों पर छपे QR कोड्स को लेकर बोर्ड की बड़ी सफाई, छात्र और अभिभावक न हों भ्रमित
NSUI ने चेतावनी दी है कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो आने वाले समय में आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

न सीजफायर होगा, न सरेंडर, जंग जारी रहेगी, ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार

Donald Trump की धमकी, खत्म होगा भ्रष्टाचार और मौत का दौर, ईश्वर ईरान की रक्षा करे

युद्ध के हालातों के बीच खुशखबरी, LPG सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी करने का आदेश

Kharg Island पर अमेरिका और इजराइल के ताबड़तोड़ हमले, ईरान ने भी दी चेतावनी

Manipur में बड़ा बवाल, रॉकेट हमले में 2 बच्चों की मौत, 5 जिलों में इंटरनेट बंद

सभी देखें

नवीनतम

सीजफायर के बाद भी कम नहीं हुई ट्रंप की मुश्किलें, 85 सांसदों ने मांगा इस्तीफा

LIVE: सीजफायर से शेयर बाजार में बहार, सेंसेक्स में 2607 अंकों का उछाल

UP में PPP मॉडल पर अब 49 बस स्टेशनों का होगा कायाकल्प

Top News : सीजफायर का बड़ा असर, हार्मुज खुला, तेल कीमतों में भारी गिरावट

ईरान ने ट्रंप के सीजफायर पर लगाई मुहर: 10 सूत्रीय प्रस्ताव पर बातचीत को तैयार, 2 हफ्ते खुला रहेगा हार्मुज

अगला लेख