Hanuman Chalisa

रामनवमी पर दो पक्षों ने एक-दूसरे के धार्मिक झंडों का किया अपमान, मामला दर्ज

Webdunia
सोमवार, 11 अप्रैल 2022 (18:07 IST)
इंदौर (मध्यप्रदेश)। इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में रामनवमी पर दो पक्षों द्वारा एक-दूसरे के धार्मिक झंडों के अपमान के मामले में कुल 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। खुड़ैल पुलिस थाने के प्रभारी अजय गुर्जर ने यह जानकारी दी।
 
उन्होंने बताया कि खुड़ैल क्षेत्र में रामनवमी पर निकली शोभायात्रा के दौरान रविवार रात दोनों पक्षों के असामाजिक तत्वों ने घरों व बिजली के खंभों पर लगे एक-दूसरे के धार्मिक झंडे निकालकर फेंक दिए और नारेबाजी की जिससे वहां सांप्रदायिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।
 
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों के समूहों में शामिल करीब 1,000 लोगों को सख्त चेतावनी देकर हालात पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि हमने माइक पर उद्घोषणा के जरिए क्षेत्रीय नागरिकों से अपील भी की कि वे असामाजिक तत्वों के उकसावे में न आएं और शांत बने रहें।
 
थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों के कुल 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 295-ए (किसी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के इरादे से जान-बूझकर किए गए विद्वेषपूर्ण कार्य) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गुर्जर ने बताया कि खुड़ैल क्षेत्र में अभी हालात शांतिपूर्ण बने हुए हैं। हम आरोपियों की पहचान कर उनकी जल्द गिरफ्तारी के प्रयास में जुटे हैं।(फ़ाइल चित्र)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख