khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इंदौर में 149 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल, क्‍या है वायरल वीडियो में, खाद्य विभाग ने बताई सच्‍चाई

Advertiesment
petrol pump
इंदौर शहर के लोहा मंडी क्षेत्र में पेट्रोल 149 रुपए प्रति लीटर बिकने के वायरल वीडियो को लेकर उठे सवालों पर खाद्य विभाग ने स्थिति स्पष्ट की है। विभाग के अनुसार, वीडियो में दिखाया गया पेट्रोल सामान्य पेट्रोल नहीं बल्कि एक्सपी 100 (XP100) कैटेगरी का प्रीमियम पेट्रोल है, जिसकी कीमत पहले से ही अधिक निर्धारित होती है। बता दें कि इंदौर में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे लोग शेयर कर के यह बता रहे हैं कि पेट्रोल महंगा हो गया है।

इसलिए है ये पेट्रोल महंगा : खाद्य विभाग ने बताया कि XP100 पेट्रोल 100 ऑक्टेन नंबर वाला प्रीमियम फ्यूल होता है, जो हाई-परफॉर्मेंस वाहनों के लिए उपयोग किया जाता है। इसकी कीमत सामान्य पेट्रोल की तुलना में ज्यादा रहती है और वर्तमान में यह लगभग 149 रुपए प्रति लीटर के आसपास ही उपलब्ध है।

क्‍या है वायरल वीडियो में : वायरल वीडियो की सत्यता को लेकर विभाग ने नापतोल (माप-तौल) विंग से भी जांच कराई। जांच में पाया गया कि पेट्रोल पंप की मशीन में दर्ज 149 रुपए प्रति लीटर की दर पूरी तरह सही है और इसमें किसी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई। खाद्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी भ्रामक जानकारी या वीडियो पर विश्वास करने से पहले तथ्य जरूर जांच लें और अफवाहों से बचें।
Edited By: Naveen R Rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Swami Avimukteshwaranand : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी Anticipatory Bail