Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इंदौर में पेट्रोल पंपों पर भीड़, डिपो से पेट्रोल-डीजल की सुचारू आपूर्ति, अफवाहों से दूर रहने की अपील

Advertiesment
petrol pump indore
मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में अफवाह की वजह से पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार रात की तरह ही बुधवार सुबह भी शहर के कई पेट्रोल पंपों पर कतारें देखी गई। इस बीच मांगलिया डिपो से पेट्रोल-डीजल की सुचारू आपूर्ति बनी हुई है। प्रशासन ने भी अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। ALSO READ: LPG गैस बुकिंग पर नया नियम, अब 35 दिनों के बाद ही बुक होगा सिलेंडर
 
इंदौर जिले में पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य और सुचारू बनी हुई है। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर आज सुबह 6 बजे से मांगलिया स्थित एचपीसीएल, भारत पेट्रोलियम एवं इंडियन ऑयल के डिपो पर टैंकरों में ईंधन भरने का कार्य तेज गति से प्रारंभ कर दिया गया।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 8 बजे तक मांगलिया डिपो से हिंदुस्तान पेट्रोलियम की 25 टैंकर लोरियां, भारत पेट्रोलियम की 17 तथा इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की 19 टैंकर लोरियां विभिन्न पेट्रोल पंपों के लिए रवाना हो चुकी हैं। डिपो पर पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल एवं डीजल उपलब्ध है और पूरी क्षमता के साथ टैंकरों को भरा जा रहा है।
 
webdunia
जिला प्रशासन की टीम सुबह 5 बजे से ही सक्रिय होकर मांगलिया डिपो तथा फील्ड के पेट्रोल पंपों का सतत निरीक्षण कर रही है, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और ईंधन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
 
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और अपनी आवश्यकता के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल प्राप्त करें। जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं है तथा आपूर्ति पूरी तरह व्यवस्थित रूप से जारी है।
Photo : Dharmendra Sangle 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LPG गैस बुकिंग पर नया नियम, अब 35 दिनों के बाद ही बुक होगा सिलेंडर