khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

LPG गैस बुकिंग पर नया नियम, अब 35 दिनों के बाद ही बुक होगा सिलेंडर

Advertiesment
lpg cylinder
मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध की वजह से एलपीजी सिलेंडरों की कमी के बीच गैस कंपनियों ने बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया है। 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के लिए बुकिंग के बीच का अंतर बढ़ा दिया गया है। नए नियमों के अनुसार कोई भी ग्राहक अब 35 दिन से पहले गैस सिलेंडर की बुकिंग नहीं कर पाएगा। इसका मकसद सप्लाई को संतुलित रखना और जरूरतमंद लोगों तक गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
 
नए नियमों के तहत, अगर आपने एक सिलेंडर लिया है, तो अगली बुकिंग के लिए आपको कम से कम 35 दिन इंतजार करना होगा। यह नियम खासतौर पर उन लोगों पर लागू होगा, जिनके पास दो सिलेंडर वाला कनेक्शन है।
 
गौरतलब है कि गैस कंपनियों ने अलग-अलग तरह के उपभोक्ताओं के लिए अलग नियम तय किए हैं। उज्जवला योजना के लाभार्थियों को अब और ज्यादा इंतजार करना पड़ेगा। इस योजना के तहत जुड़े लोगों को अगली बुकिंग के लिए 45 दिन का इंतजार करना अनिवार्य होगा। वहीं जिन उपभोक्ताओं के पास सिर्फ एक सिलेंडर वाला कनेक्शन है, वे पिछली डिलीवरी के 25 दिन बाद ही नया सिलेंडर बुक कर सकेंगे।
 
डिलिवरी के समय OTP बताना अनिवार्य कर दिया गया है। अगर कोई उपभोक्ता ई-केवाईसी पूरी नहीं करता है, तो उसकी बुकिंग रद्द भी की जा सकती है।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गुजरात विधानसभा में ऐतिहासिक UCC बिल पारित, अब शादी, तलाक और लिव-इन पर सख्त कानून